Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में काले बादल छाए, सुबह से झमाझम बारिश:दिन में ही अंधेरा, अगले पांच दिनों तक ऐसे ही मौसम के आसार

    19 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। आसमान में घने बादल छाए हैं। रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। पिछले करीब एक सप्ताह से कमजोर पड़े मानसून के फिर सक्रिय होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। धान की खेती कर रहे किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। लगातार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे सुबह के समय लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में अगले कुछ दिनों तक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रह सकती हैं। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बीच-बीच में तेज बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक बारिश होने से तापमान में गिरावट रहने की उम्मीद है। 3 तस्वीर देखिए… सोमवार शाम से बदला मौसम, रात में बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश पिछले एक सप्ताह से बारिश कम होने के कारण प्रयागराज में उमस और गर्मी बढ़ गई थी। सोमवार शाम से ही आसमान में काले बादल छाने लगे थे। देर रात कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हुई। मंगलवार तड़के बारिश तेज हो गई और सुबह तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से काफी राहत मिली। सिविल लाइंस, गोविंदपुर समेत कई इलाकों में जलभराव लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। सिविल लाइंस, राजापुर, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, निरंजन डॉट पुल, गोविंदपुर और तेलियरगंज समेत कई स्थानों पर सड़क पर पानी जमा हो गया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। कई लोग छाता और रेनकोट लेकर घर से निकलते नजर आए। कुछ प्रमुख सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। धान की फसल के लिए राहत की बारिश, किसानों के चेहरे खिले करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की फसल को लेकर चिंतित थे। इस समय धान की रोपाई और फसल की बढ़वार के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। ऐसे में मंगलवार को हुई बारिश को किसान फसल के लिए फायदेमंद मान रहे हैं। खेतों में पानी पहुंचने से किसानों को सिंचाई की चिंता से भी कुछ राहत मिली है। प्रयागराज में हो रही बारिश के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए……
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रजभूषण सिंह पहुंचे वृंदावन:संत रितेश्वर महाराज का लिया आशीर्वाद, महिला पहलवान यौन शोषण केस में कोर्ट ने किया था बरी
    Next Article
    चित्रकूट डीएम ने ऐतिहासिक किले का किया निरीक्षण:संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment