Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रजेश पाठक ने सपा विधायकों के सामने हाथ जोड़े:विधानसभा में योगी मात प्रसाद से बोले- पूजा पाल के आंसू तक नहीं पोंछे

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में विधानमंडल का विशेष सत्र चल रहा है। गुरुवार सुबह 11 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष के सामने हाथ जोड़कर कहा कि हमारी बहन-बेटियों को देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचाइए। मैं हाथ जोड़कर, सिर झुकाकर अपने निवेदन करता हूं। इससे पहले सीएम योगी ने कहा- सपा, कांग्रेस और INDIA गठबंधन आधी आबादी के लिए उठाए जाने वाले किसी भी प्रगतिशील कदम का विरोध करता है। आपका आचरण 16 और 17 अप्रैल को लोकसभा में देखने को मिला। यह सदन आपके महिला विरोधी आचरण का गवाह है। योगी ने कहा- जब 2017 में यूपी में डबल इंजन की सरकार आई तो हमने प्रदेश में 1.5 साल के अंदर 2 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए थे। आप लोग तब हंसते थे कि शौचालय से क्या होगा? महिला आरक्षण पर आप लोगों ने रंग बदल लिया है। अब आप लोग कह रहे हैं कि 33% आरक्षण होना चाहिए तो फिर लोकसभा में विरोध क्यों किया? आप तो अपनी साथी पूजा पाल के आंसू तक नहीं पोंछ पाए। इसके बाद सीएम ने संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया। इसके जरिए सरकार की संदेश देने की कोशिश है कि कांग्रेस-सपा महिला विरोधी है। इसलिए, आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। जबकि, विपक्ष बताने की कोशिश करेगा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पारित हो चुका है, लेकिन सरकार उसे लागू नहीं करना चाहती। इससे पहले विधानसभा में भाजपा और सपा विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा की महिला विधायक 'साड्डा हक इत्थे रख' लिखे साइनबोर्ड लेकर पहुंचीं। सपा विधायक 2023 में पास महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और डिप्टी सीएम केशव मौर्य का घेराव किया। विधानसभा सत्र की कार्यवाही की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया, अब टूटेगा युद्धविराम, होगा महासंग्राम!
    Next Article
    अवसरवादी पंडित विवाद के 46 दिन, जांच टीम ‘गायब’:BJP विधायकों को चुप रहने का मैसेज, योगी को लेटर लिखने वाले नेता शांत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment