Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुर्के में कावड़ लाने वाली तमन्ना मलिक को धमकी:संभल में अज्ञात के खिलाफ FIR, बोली- कट्टरपंथियों ने जिंदा जलाने की धमकी दी

    12 hours ago

    1

    0

    संभल में महाशिवरात्रि पर बुर्के में कावड़ लाने वाली तमन्ना मलिक 'तुलसी' को धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तमन्ना मलिक ने आरोप लगाया था कि कट्टरपंथियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जिंदा जलाने की धमकी दी है। उक्त शिकायत तमन्ना मलिक 'तुलसी' और उनके पति अमन त्यागी ने बुधवार को थाना असमोली के प्रभारी मोहित चौधरी को दी थी। गुरुवार को थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तमन्ना मलिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तमन्ना मलिक 'तुलसी' ने हरिद्वार से 184 किलोमीटर पैदल चलकर कावड़ लाई थीं। उन्होंने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर संभल के प्राचीन नैमिषारण्य तीर्थ क्षेमनाथ मंदिर में यह कावड़ चढ़ाई थी। इस दौरान उन्हें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों का समर्थन मिला था। बिजनौर के नूरपुर से लेकर कावड़ चढ़ाने तक पुलिस-प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी। तमन्ना मलिक 'तुलसी' ने बताया कि कावड़ यात्रा के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद से उन्हें कट्टरपंथी लोगों से धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग अन्य लोगों को भी उकसा रहे हैं। तमन्ना ने पुलिस से मांग की है कि उन्हें और उनके परिवार को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और धमकी देने वाले कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आपको बता दे की तमन्ना ने 3 साल पहले अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया है दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों के दो बेटे हैं जिनके नाम आर्यन और यक्क्ष है। शादी करने के बाद घर आई तमन्ना मलिक को अमन त्यागी की दादी ने तुलसी का नाम दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU मधुवन में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना:CHS स्कूल के नोटिफिकेशन में बताई गड़बड़ी, प्रधानमंत्री को भी लिखा पत्र
    Next Article
    फर्रुखाबाद में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग:भोजपुर विधायक ने जहानगंज को अलग ब्लॉक बनाने सहित कई मुद्दे उठाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment