Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग:भोजपुर विधायक ने जहानगंज को अलग ब्लॉक बनाने सहित कई मुद्दे उठाए

    11 hours ago

    1

    0

    विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने फर्रुखाबाद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग की। उन्होंने जहानगंज को अलग ब्लॉक बनाने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी सदन में उठाए। विधायक राठौर ने कहा कि तकनीकी खामियों के कारण फर्रुखाबाद अब तक मेडिकल कॉलेज से वंचित था, लेकिन अब ये खामियां दूर हो गई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि फर्रुखाबाद में एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने फर्रुखाबाद को एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी और देश का अग्रणी आलू उत्पादक जनपद बताया। विधायक ने चिंता व्यक्त की कि पिछले दो वर्षों से आलू उत्पादकों को उनकी लागत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कोल्ड स्टोरेज भाड़े और परिवहन में अनुदान देने की व्यवस्था की मांग की। कमालगंज नगर पंचायत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके विधानसभा क्षेत्र की सबसे पुरानी नगर पंचायत है और यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। उन्होंने कमालगंज में बाईपास के निर्माण की मांग की। श्रृंगीरामपुर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विधायक ने बताया कि बड़ी संख्या में कांवड़िये यहां कांवड़ भरने के लिए विभिन्न जिलों और अन्य प्रदेशों से आते हैं। उन्होंने श्रृंगीरामपुर सहित उधरनपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की मांग की। साथ ही, दुर्गपुर में काली नदी पर पुल निर्माण की भी मांग की गई। अंत में, उन्होंने कहा कि कमालगंज ब्लॉक का क्षेत्र काफी बड़ा है। इसे देखते हुए, जहानगंज को एक अलग ब्लॉक बनाने की मांग भी सदन में रखी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुर्के में कावड़ लाने वाली तमन्ना मलिक को धमकी:संभल में अज्ञात के खिलाफ FIR, बोली- कट्टरपंथियों ने जिंदा जलाने की धमकी दी
    Next Article
    बस्ती में मृत दारोगा का मोबाइल संतकबीरनगर में मिला:सरयू नदी में मिला था शव, बाइक चोर ने बेचे थे दोनों फोन, फोन खुलते बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment