Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुर्का पहने बदमाशों ने दुकान से 2 लाख रुपए लूटे:झांसी में गार्ड के हाथ-पैर बांधे, फिल्मी अंदाज में बाइक से भागे

    1 day ago

    1

    0

    झांसी के दवा बाजार में शुक्रवार रात बुर्का पहनकर आए बदमाशों ने 2 लाख रुपए लूट लिए। बदमाश बाजार बंद होने से पहले बिल्डिंग की छत पर बने बाथरूम में जाकर छिप गए। करीब 5 घंटे बाद सुबह 3 बजे नीचे उतरे। तमंचे के बल पर दो सिक्योरिटी गार्डों को बंधक बनाया और लूट को अंजाम दिया। नवाबाद इलाके में हुई ये वारदात CCTV में कैद हो गई। इसमें दिख रहा कि चोरों ने छत से उतरने के बाद पहले महेश मेडिकल एजेंसी के ऑफिस का शटर गैस कटर से काटा। इसके बाद दुकान और वेयर हाउस में चोरी की। एजेंसी मालिक ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे नवाबाद थाने में FIR दर्ज कराई है। लूट की 4 तस्वीरें… लिफ्ट से छत पर पहुंचे, फिर बाथरूम में छिपे महेश मेडिकल एजेंसी के संचालक विजय बरसैया ने बताया- तीन मंजिल की बिल्डिंग में हमारे मेडिकल स्टोर, वेयर हाउस समेत छह दुकानें हैं। दुकानें एक-दूसरे से इंटरलिंक्ड हैं। वह रोज की तरह शुक्रवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 10 बजे दो बदमाश बाइक से पहुंचे। उन्होंने बेसमेंट में बाइक खड़ी की और लिफ्ट से छत पर पहुंचकर बाथरूम में छिप गए। बदमाशों ने सभी दुकानें बंद होने का इंतजार किया। सुबह करीब 3 बजे ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड माखन लाल (60) और हरगोविंद यादव (62) को तमंचा दिखाकर कब्जे में ले लिया। दोनों के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और धमकी दी कि आवाज की तो गोली मार देंगे। इसके बाद पहली मंजिल पर पहुंचकर कटर से दुकान के ताले काटे। ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर रखे गल्लों से करीब 2 लाख रुपए नकद निकाल लिए। गार्ड से गेट खुलवाने के बाद बाइक से भागे गार्ड हरगोविंद यादव ने बताया- एक बदमाश बुर्कानुमा कपड़े पहने था। जबकि, दूसरे ने पीली शर्ट, काली पैंट पहन रखी थी। चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। वारदात के बाद दोनों मेन गेट खोलने की कोशिश करने लगे। गेट नहीं खुला तो एक गार्ड के हाथ खोलकर उससे गेट खुलवाया। फिर बाइक से फरार हो गए। संचालक विजय बरसैया के मुताबिक, दुकान में 16 CCTV कैमरे लगे हैं। बदमाशों ने कुछ कैमरों का एंगल ऊपर कर दिया, कुछ के तार काट दिए और जिन कैमरों को बंद नहीं कर सके, उन पर कागज लपेट दिया। इसके बावजूद कई कैमरों में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। दवा बाजार में 20 से ज्यादा थोक मेडिकल स्टोर हैं, लेकिन बदमाशों ने केवल महेश मेडिकल एजेंसी को ही निशाना बनाया। इससे आशंका जताई जा रही है कि उन्हें दुकान और वहां रखी नकदी की जानकारी पहले से थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। …………………………. ये खबर भी पढ़ें चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चाइनीज एप बैन: बदमाश ब्लूटूथ के जरिए बैटरी ऑफ कर देते थे दिल्ली समेत कई शहरों में ई-रिक्शा चालकों के लिए परेशानी बने 3 एप को सरकार ने एप स्टोर से हटाने के आदेश दिए हैं। ये एप BAT-BMS, लॉसिजी और इपोच ली-आयन हैं। आईटी मंत्रालय ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। हालांकि, ये एप प्ले स्टोर पर अब भी मौजूद हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में TET महिला अभ्यर्थी की कार नहर में गिरी:तीसरे दिन सख्ती बढ़ी, ताबीज तक उतरवाए; अब तक 26 नकचली पकड़ाए
    Next Article
    'मुख्तार को जेल में यातना दी, जहर देकर मार डाला':सांसद अफजाल बोले- अब्बास के साथ भी बेईमानी हुई, वरना ओलंपिक जीतकर लाता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment