Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुख्तार को जेल में यातना दी, जहर देकर मार डाला':सांसद अफजाल बोले- अब्बास के साथ भी बेईमानी हुई, वरना ओलंपिक जीतकर लाता

    23 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने मऊ में कहा कि मेरे भाई मुख्तार को जेल में यातना दी गई। जहर देकर जेल में उनकी हत्या कर दी गई। जनता जानती है कि मेरे भाई को जालिम हुकूमत ने 18 साल तक जेल में रखा, वो शहीद हो गया। शुक्रवार का ये वीडियो शनिवार को सामने आया। अफजाल ने कहा कि हमने पांच बार मुख्तार को जिताया। उसने जेल से फॉर्म भरा, तब भी हमने वोट दिया। मुख्तार को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जिन लोगों की मदद की, वे आज भी उन्हें याद करते हैं। जो मुख्तार का है, मुख्तार का रहेगा। सोने में तौल दोगे तब भी वो मुख्तार की ही जय बोलेगा। अफजाल मधुबन के बीबीपुर स्थित ब्रिगेडियर उस्मान के पैतृक आवास पहुंचे थे। उनकी 78वीं पुण्यतिथि के 'शहादत दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक अब्बास अंसारी, विधायक राजेंद्र कुमार और सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव भी मौजूद रहे। अब अफजाल अंसारी की 3 बड़ी बातें पढ़िए 1. मुख्तार ने हजारों लोगों की मदद की अफजाल अंसारी ने दावा किया कि मुख्तार अंसारी ने हजारों लोगों के घर बनवाए, लेकिन अपने बेटों के लिए घर नहीं बनवाया। उन्होंने कहा कि अगर पुश्तैनी हवेली नहीं होती तो उनके परिवार के पास रहने के लिए भी जगह नहीं होती। मुख्तार अंसारी की जमीन, खेत, बाग, गोदाम, होटल और दुकानें बुलडोजर कार्रवाई में नष्ट कर दी गईं। लेकिन लोगों के दिलों से उनका नाम नहीं मिटाया जा सकता। 2. अब्बास के साथ बेईमानी न होती तो ओलंपिक मेडल लाता अगर समाजवादी पार्टी अब्बास अंसारी को मऊ विधानसभा से उम्मीदवार बनाती है तो जनता उन्हें सिर्फ मुख्तार अंसारी के बेटे के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पहचान वाले खिलाड़ी के रूप में भी जानती है। अफजाल ने कहा कि अब्बास राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट और भारत की वर्ल्ड कप टीम के कप्तान रह चुके हैं। अब्बास के साथ बेईमानी न हुई होती तो वह भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतकर लाते। 3. अब्बास ने जुल्म के सामने घुटने नहीं टेके अफजाल ने कहा कि अब्बास अंसारी ने कभी जुल्म के सामने घुटने नहीं टेके। उनके अंदर मुख्तार अंसारी, ब्रिगेडियर उस्मान और डॉ. एम.ए. अंसारी की विरासत का खून है और समय आने पर वह गरीबों के लिए उसी तरह काम करेंगे, जैसा उनके पिता करते थे। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए…. आगरा में पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया:मिस्त्री बुलाकर टाइल्स लगवा दीं, 45 दिन तक लोगों से कहती रही पति लापता है आगरा में एक महिला ने अपने पति की हत्या की, फिर उसकी लाश घर के बाथरूम में ही दफना दी। किसी को इस बात का पता न चले, इसके लिए बाथरूम में लाश के ऊपर टाइल्स लगवा दीं। 45 दिन तक लोगों से कहती रही कि पति लापता है। शुक्रवार को जब पुलिस वेरिफिकेशन करने पहुंची, तो महिला घबरा गई और पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुर्का पहने बदमाशों ने दुकान से 2 लाख रुपए लूटे:झांसी में गार्ड के हाथ-पैर बांधे, फिल्मी अंदाज में बाइक से भागे
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:जाली नोटों के तस्कर जाकिर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, 25 हजार रुपए का था इनामी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment