Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुर्का पहने युवती ने पति संग शिवालय में किया जलाभिषेक:एटा में प्रेम विवाह के बाद कांवड़ उठाकर पूरी की मन्नत

    9 hours ago

    1

    0

    एटा के बागवाला–जैथरा थाना क्षेत्र स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। बुर्का पहने एक मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू पति के साथ विधि-विधान से जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। युवती ने कासगंज से गंगाजल भरकर कांवड़ यात्रा पूरी की और मंदिर पहुंचकर मन्नत पूरी होने पर जल चढ़ाया। कासगंज जिले के ग्राम खजुरा निवासी सोनी खान अपने पति अमरजीत सिंह चौहान के साथ शनिवार दोपहर करीब एक बजे जल भरकर निकली थीं और रविवार दोपहर मंदिर पहुंचीं। पूरी यात्रा के दौरान सोनी खान ने बुर्का पहना रखा, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। सोनी खान ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात अमरजीत से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। उस समय उन्होंने भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी कि उनका विवाह अपने प्रेमी से हो जाए। मन्नत पूरी होने पर दोनों ने प्रेम विवाह किया। दंपति की दो माह की एक बेटी भी है, जिसका नामकरण अभी नहीं हुआ है। अमरजीत सिंह चौहान ने बताया कि शुरुआत में दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन उन्होंने आपसी सहमति से विवाह किया। उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी ने भोलेनाथ से जो मन्नत मांगी थी, वह पूरी हुई है। तभी से हम दोनों भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और हमारी उनमें गहरी आस्था है।” मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच दंपति ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा की और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉलेज-यूनिवर्सिटी की छवि खराब होगी:UGC नियम पर एपी सिंह बोले- सुप्रीम कोर्ट का नियमों पर रोक लगाना उचित
    Next Article
    सुलतानपुर पुलिस ने 347 चालान कर वसूले 5.26 लाख रुपए:सड़क सुरक्षा माह में हेलमेट न पहनने पर 187 और तीन सवारी पर 11 का चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment