Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीर:ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली- जिद्दी और मनबढ़ थी

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में लूट करने वाली महिला और उसके बॉयफ्रेंड ने एक महीने सप्ताह पहले ही पूरी साजिश रच ली थी। दोनों ने तीन दिन तक बाजार में घूमकर प्लान बनाया। इसके बाद 1 अप्रैल को महिला ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला ने अपनी पहचान छिपाने के लिए घटना से एक दिन पहले सहेली का बुर्का लेकर घर आई थी। बुर्का पहनकर महिला दुकान पर गई। इसके बाद गहने लूटकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से भाग गई थी। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे करीब 60 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें महिला को एक युवक के साथ बाइक पर भागते देखा गया। बाइक का नंबर ट्रेस करते करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूरा मामला रुदौली थाना क्षेत्र के कोठी पुराना बाजार का है। अब जानिए पूरा मामला…. चार बहनों में दूसरे नंबर पर 25 वर्षीय पायल चार बहनों में दूसरे नंबर की है। परिवार के लोगों ने बताया कि उसका स्वभाव शुरू से ही मनमानी करने वाला था। छोटी बहन ने बताया कि वह घर के किसी सदस्य की बात नहीं मानती थी और अक्सर अपनी मर्जी से ही फैसले लेती थी। यही वजह रही कि उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने की हिम्मत दिखाई। उसी दिन राहुल ने भी बाजार से एक नकली पिस्टल भी खरीदी थी, जिसे दिखाकर पायल ने दुकानदार को डराया। पायल के पिता लाखों की संपत्ति पायल के पिता रामनेवल गाड़ियों की धुलाई का सेंटर चलाते हैं। उन्होंने दुकान का नाम पायल के नाम पर रखा है। रामनेवल की 4 बेटियां हैं। सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। बाकी दोनों बहनें घर पर ही रहती हैं। पायल का कोई भाई नहीं है। पायल के पिता की बाबा बाजार और जखरा तालाब के पास लाखों की संपत्ति है। वारदात को 15 मिनट में दिया अंजाम गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे पायल बुर्का पहनकर दुकान में दाखिल हुई। उसने सोने का हार और चेन दिखाने को कहा। दुकानदार महेश सर्राफ ने गहने सामने रख दिए। इसके बाद पायल ने चतुराई से दुकान के स्टाफ को उलझाया। उसने पहले पहले पानी, फिर समोसा और बाद में मिठाई मंगवाई। जैसे ही दुकानदार अन्य गहने रखने में व्यस्त हुआ, पायल ने मौका देखकर हार और चेन उठा लिए।जब दुकानदार ने रोकने की कोशिश की, तो उसने कमर से नकली पिस्टल निकालकर धमकी दी। “आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी।” और फिर बाहर खड़े राहुल के साथ बाइक से फरार हो गई। 60 CCTV कैमरों से खुला राज, बाइक नंबर बना सुराग घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे करीब 60 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें महिला को एक युवक के साथ बाइक पर भागते देखा गया। बाइक का नंबर ट्रेस करते हुए पुलिस पहले परान का पुरवा गांव पहुंची, जहां राहुल को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर मथाना निवादा के अहिबरन का पुरवा गांव से पायल को भी देर रात दबोच लिया गया। पुलिस ने लूटे गए गहने और नकली पिस्टल बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया। गर्भवती है आरोपी, परीक्षा देने मायके आई थी जांच में यह भी सामने आया कि पायल की शादी पिछले साल 5 अप्रैल को हुई थी और वह चार महीने की गर्भवती है। वह अपने पति के साथ पंजाब में रह रही थी, लेकिन इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए 16 अप्रैल को मायके आई थी। वारदात वाले दिन उसने घरवालों से ताबीज बनवाने की बात कहकर घर से निकलने की बात कही थी। जिद्दी और मनमानी स्वभाव परिवार के लोगों का कहना है कि पायल सात बहनों में तीसरे नंबर पर है और बचपन से ही जिद्दी स्वभाव की रही है। वह अक्सर घरवालों की बात नहीं मानती थी और अपने फैसले खुद लेती थी। पिता राम नवल, जो गाड़ियों की धुलाई का काम करते हैं, ने बताया—“हमें नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया, वह तबीयत खराब होने की बात कहकर घर से निकली थी।” राहुल बेरोजगार, पहले से था संपर्क राहुल गांव में आता-जाता रहता था और पायल से उसका पहले से संपर्क था। वह कोई स्थायी काम नहीं करता। पिता की मौत हो चुकी है और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। दोनों के घरों के बीच करीब 16 किमी की दूरी है, लेकिन बातचीत के जरिए संपर्क बना हुआ था। 45 किमी दूर राम मंदिर, लेकिन सुरक्षा पर सवाल घटना स्थल राम मंदिर से करीब 45 किमी दूर है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के मुताबिक, “महिला ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।” ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- अयोध्या में बुर्का पहनकर लूटने वाली महिला हिंदू निकली:4 महीने की गर्भवती, खिलौना पिस्टल दिखाकर ज्वेलरी लूटी; गिरफ्तार अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली महिला हिंदू निकली। बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसने वारदात की थी। पुलिस ने गुरुवार देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम पायल (25) और लड़के का नाम राहुल (27) है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियाई बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान को दुल्हन की तलाश:इटावा सफारी में डेढ़ साल से जारी प्रयास, रोहतक से शेरनी सुधा लाने की तैयारी
    Next Article
    प्रयागराज में आज फिर बारिश और आंधी की संभावना:किसानों के लिए आफत की बारिश, सुबह से चल रही तेज हवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment