Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में आज फिर बारिश और आंधी की संभावना:किसानों के लिए आफत की बारिश, सुबह से चल रही तेज हवाएं

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पिछले दो दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। तेज हवाओं के साथ बीच-बीच में हल्की बारिश हो रही है। शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इसके बाद शनिवार सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है, जिसमें तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए विभाग ने प्रयागराज समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय गेहूं की फसल कई जगह पककर तैयार है, जबकि कुछ इलाकों में कटाई का काम भी चल रहा है। ऐसे में तेज हवा से फसल गिरने और बारिश से भीगने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह मौसम खराब रहा तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। खेतों में खड़ी फसल को नुकसान होने से लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में यह बेमौसम बारिश किसानों के लिए राहत नहीं बल्कि आफत बनकर आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीर:ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली- जिद्दी और मनबढ़ थी
    Next Article
    औरैया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:शादी के लिए लिया था कर्ज, 11 महीने पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment