Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्खास्त तकनीकी सहायक ने डीसी मनरेगा से की मारपीट:महराजगंज विकास भवन में लाइसेंसी पिस्टल के साथ पहुंचा आरोपित, केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    महराजगंज के विकास भवन में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मनरेगा के बर्खास्त तकनीकी सहायक अरविंद श्रीवास्तव लाइसेंसी पिस्टल लेकर डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह के कार्यालय में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने डीसी मनरेगा से न केवल विवाद किया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। अरविंद श्रीवास्तव को 20 जून 2024 को 60 वर्ष से अधिक सेवा देने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था। साथ ही, दो वर्षों के मानदेय की वसूली भी निर्धारित की गई थी। इस कार्रवाई के विरोध में वह अदालत में मामला लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में बुधवार शाम करीब चार बजे वह विकास भवन स्थित डीसी मनरेगा के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में घुसते ही उन्होंने विवाद शुरू कर दिया और कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल के दम पर दबाव बनाने की कोशिश की। विवाद बढ़ने पर अरविंद श्रीवास्तव ने डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह से हाथापाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर पास के कमरों में मौजूद अन्य कर्मचारी और एपीओ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। इस बीच, आरोपित अरविंद श्रीवास्तव मौके से फरार हो गया। घटना के बाद डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह कर्मचारियों के साथ सदर कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घुघली निवासी अरविंद श्रीवास्तव के खिलाफ लोक सेवक पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, खतरनाक साधनों से चोट पहुंचाने, आपराधिक बल का प्रयोग, हमला तथा स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में खाटू श्याम मंदिर में हुई भजन संध्या:हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे गाने पर झूमे भक्त, जयकारे लगाए
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार:दूसरा साथी फरार, बिजनौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment