Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में खाटू श्याम मंदिर में हुई भजन संध्या:हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे गाने पर झूमे भक्त, जयकारे लगाए

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा शहर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब एक स्थानीय होटल में श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार के तत्वावधान में भव्य श्याम भजन संध्या एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे परिसर में भक्ति का वातावरण छा गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से खाटू श्याम बाबा के पूजन के साथ हुई। इसके बाद भजन संध्या का दौर शुरू हुआ, जिसमें आमंत्रित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” जैसे जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। श्रद्धालु भजनों की धुन पर देर रात तक झूमते और नृत्य करते नजर आए। फाग महोत्सव के दौरान फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ होली का आनंद लिया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय हो गया, जिससे उपस्थित लोग भाव-विभोर हो उठे। आए हुए भजन गायक कलाकारों ने बाबा खाटू श्याम के भजनों पर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया आयोजन में आए अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर किया गया। समिति के संस्थापक मोहित अग्रवाल ने सभी श्याम प्रेमियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और आध्यात्मिकता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम देर रात करीब 2 बजे तक चलता रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर अपने-अपने घरों को लौटे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में विवाहिता का उत्पीड़न, दहेज के लिए मारपीट:पति, जेठ और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    बर्खास्त तकनीकी सहायक ने डीसी मनरेगा से की मारपीट:महराजगंज विकास भवन में लाइसेंसी पिस्टल के साथ पहुंचा आरोपित, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment