Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली बीजेपी महानगर कार्यसमिति की घोषणा:प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जारी हुई नई लिस्ट, महानगर उपाध्यक्ष और महामंत्रियों के नामों पर लगी मुहर

    2 hours ago

    1

    0

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद बरेली महानगर कार्यसमिति की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। नामित पार्षदों के ऐलान के ठीक बाद आई इस लिस्ट ने स्थानीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है। संगठन ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ऊर्जावान चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। उपाध्यक्षों की लंबी फेहरिस्त महानगर टीम को मजबूती देने के लिए आठ उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसमें प्रभू दयाल लोधी, डॉ० तृप्ति गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, राज किशोर, प्रवेश वर्मा, डॉ० रामचन्द्र मौर्या, अमरीश कठेरिया और विभू शर्मा के नामों का ऐलान हुआ है। यह नियुक्तियां आगामी सांगठनिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से की गई हैं। महामंत्री और मंत्रियों की जिम्मेदारी संगठन के मुख्य आधार स्तंभ माने जाने वाले महामंत्री पद पर विष्णु शर्मा, राजीव साहनी और डॉ० आदेश गंगवार को तैनात किया गया है। वहीं, महानगर मंत्री के रूप में अजय चौहान, रितेश गुप्ता, लता सिंह बघेल, रेनू शर्मा, कुमार गौरव शर्मा, राधे गुर्जर, मंजीत सिंह नागपाल और ऋतु सागर को कमान मिली है। कोषाध्यक्ष की कमान भास्कर के हाथ पूरी टीम के वित्तीय प्रबंधन और सांगठनिक समन्वय के लिए विपिन भास्कर को महानगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में तेरहवीं दावत में दो पक्षों में मारपीट:पथराव में एक युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कार की टक्कर से लखीमपुर के युवक की मौत:बाइक से दिल्ली जा रहे थे, साथी गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment