Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली हिंसा में तौकीर रजा की जमानत पर सुनवाई 24:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी, अगली सुनवाई पर देंगे दलीलें

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तारीख लगाई है। यह आदेश न्यायमूर्ति अशुतोष श्रीवास्तव ने तौकीर रजा की जमानत याचिका पर दिया है। मामले के तथ्यों के अनुसार 26 सितंबर 2025 को मौलाना तौकीर रजा ने बरेली के इस्लामिया इंटर कॉलेज में एक विशेष समुदाय के सदस्यों को इकट्ठा होने का आह्वान किया था। इस पर बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेशों के बावजूद लगभग 500 लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज से श्यामगंज चौराहे की ओर बढ़ी। बोर्ड आदि लिए और भड़काऊ नारे लगाते हुए भीड़ ने पुलिस की चेतावनी और समझाने की कोशिशों को नजरअंदाज किया। और आगे बढ़ने पर अड़े रहे, तो स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस बल पर ईंटें, पत्थर व एसिड की बोतलें फेंकी और पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी भी की। एफआईआर के अनुसार हिंसा में पुलिसकर्मियों के कपड़े फट गए और दो अधिकारी घायल हो गए। आरोप है कि भीड़ की आक्रामक कार्रवाई ने क्षेत्र में आतंक का माहौल बना दिया। को तर्कसंगत बातचीत के माध्यम से भीड़ को समझाने में विफल रहने के बाद पुलिस अधिकारियों को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘जय हो’ नारे के साथ मैक्रों ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ... भारत की जमकर की तारीफ
    Next Article
    यू ट्यूबर मनी मिराज की ज़मानत मंजूर:दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण की कोशिश का मुकदमा गाजियाबाद में दर्ज है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment