Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के आसमान में 'सारंग' का रोमांच:8 साल बाद गूंजी रोटर्स की गड़गड़ाहट, आसमान में ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने बनाए हैरतअंगेज करतब

    9 hours ago

    1

    0

    भारतीय वायुसेना (IAF) की विश्वविख्यात हेलिकॉप्टर एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम ‘सारंग’ ने आज बरेली के आसमान में अपने हैरतअंगेज करतबों से हर किसी को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। वर्ष 2018 के बाद, यानी 8 साल के लंबे इंतजार के बाद सारंग टीम फिर से बरेली की सरजमीं पर उतरी है। 13 से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस 5 दिवसीय भव्य एयर शो में स्कूली बच्चों, युवाओं और शहरवासियों ने आसमान में तिरंगे के रंगों और धुएं की लकीरों के बीच पायलटों का अदम्य साहस देखा। आसमान में दिखी 'मेड इन इंडिया' की ताकत सारंग दुनिया की एकमात्र ऐसी सैन्य डिस्प्ले टीम है, जो पांच हेलिकॉप्टरों के साथ इतने जटिल और साहसिक फॉर्मेशन बनाती है। इस टीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह स्वदेश निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) 'ध्रुव' उड़ाती है। आज के शो के दौरान जब हेलिकॉप्टरों ने हवा में महज कुछ मीटर की दूरी पर एक-दूसरे को क्रॉस किया और वर्टिकल लूप लगाए, तो पूरा एयरफोर्स स्टेशन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 'सारंग' के जांबाजों ने युवाओं और बेटियों को दिया खास संदेश आसमान किसी जेंडर में भेद नहीं करता, बेटियां अपने सपनों को उड़ान दें टीम की जांबाज महिला पायलट ने शो के बाद बेटियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह संदेश उन सभी लड़कियों के लिए है जो खुले आसमान में उड़ान भरना चाहती हैं। अगर कभी मन में संकोच आए कि 'क्या मैं यह कर सकती हूं?', तो खुद से कहिए- हां, बिल्कुल! एविएशन में केवल स्किल, समर्पण, कड़ी मेहनत और साहस की जरूरत होती है; इन काबिलियतों का जेंडर से कोई लेना-देना नहीं है। अपने पैशन को पहचानिए और लगातार आगे बढ़िए, पूरा आसमान आपके सपनों के इंतजार में है। कुछ मिनटों के करतब के पीछे सैकड़ों घंटों का पसीना टीम के पायलट ने युवाओं को सफलता का मूलमंत्र देते हुए बताया कि दर्शक आसमान में जो कुछ मिनटों का रोमांचक प्रदर्शन देखते हैं, उसके पीछे कई महीनों और सैकड़ों घंटों की कड़ी ट्रेनिंग, प्लानिंग और टीमवर्क होता है। सफलता बाहर से जितनी आसान दिखती है, उसके पीछे उतना ही धैर्य और कठोर परिश्रम छिपा होता है। युवा अगर किसी भी क्षेत्र में निरंतर अभ्यास और अनुशासन बनाए रखें, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है। 'सारंग' से जुड़ी 4 बड़ी बातें:
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी फर्म बनाकर 5.12 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति:आजमगढ़ पुलिस ने सीतापुर से आरोपी को किया गिरफ्तार
    Next Article
    सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment