Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी फर्म बनाकर 5.12 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति:आजमगढ़ पुलिस ने सीतापुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

    9 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ पुलिस ने फर्जी फर्म पंजीकृत कर कूटरचित दस्तावेजों और फर्जी इनवॉइस बिल के माध्यम से करीब 5.12 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने के मामले में सिधारी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विकास राठौर (21) पुत्र रामशंकर, निवासी ग्राम जियापुर, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। 8 जुलाई 2025 को राज्य कर कार्यालय, आजमगढ़ संभाग में तैनात वरिष्ठ सहायक राजीव लाल अस्थाना की तहरीर पर थाना सिधारी में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि फर्जी वीआर ट्रेडर्स फर्म पंजीकृत कर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फर्जी जीएसटी बिल तैयार किए गए और इनके माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त कर राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में थाना सिधारी में मुकदमा अपराध संख्या 338/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस मामले में पूर्व में कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। जबकि कई अन्य की अभी भी तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद पुलिस हिरासत में लिया गया आरोपी पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर को मुकदमे में नामजद विकास राठौर को पूछताछ के लिए थाना सिधारी बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान मामले में उसकी संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में एयर शो के लिए बन रहा पीपा पुल:नमो घाट पर भीड़ संभालने की तैयारी तेज, 20 और 21 अक्टूबर को होगा विमानों का अभ्यास
    Next Article
    बरेली के आसमान में 'सारंग' का रोमांच:8 साल बाद गूंजी रोटर्स की गड़गड़ाहट, आसमान में ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने बनाए हैरतअंगेज करतब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment