Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के पटेल चौक को मिला नया स्वरूप:महापौर ने अवनी चतुर्वेदी और शुभांशु शुक्ला की प्रतिमाओं का किया अनावरण

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली के रामपुर बाग स्थित पटेल चौक को नगर निगम ने नया रूप दिया है। यहां स्थापित प्रतिमाओं का महापौर डॉ. उमेश गौतम ने फीता काटकर अनावरण किया। इस पहल के जरिए चौक को शहर के सौंदर्यीकरण के साथ देश की उपलब्धियों और गौरव से जोड़ने की कोशिश की गई है। चौक पर वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। इनके साथ जवान, किसान और विज्ञान के योगदान को भी प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। सैन्य शक्ति और वैज्ञानिक उपलब्धियों को मिला स्थान पटेल चौक पर लगाई गई प्रतिमाओं में अवनी चतुर्वेदी और शुभांशु शुक्ला प्रमुख आकर्षण हैं। अवनी चतुर्वेदी देश की पहली महिला फाइटर पायलट हैं, जबकि शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय हैं। नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य इन उपलब्धियों के जरिए युवाओं को प्रेरित करना है। साथ ही चौक पर देश की सैन्य शक्ति, किसानों के योगदान और वैज्ञानिक प्रगति को भी जगह दी गई है। शहर की पहचान संस्कृति और प्रेरणा से बनती है महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि किसी भी शहर की पहचान सिर्फ सड़कों और इमारतों से नहीं होती, बल्कि उसकी संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों को मिलने वाली प्रेरणा से भी बनती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम बरेली को स्वच्छ और आधुनिक बनाने के साथ सार्वजनिक स्थलों को भी ऐसा स्वरूप देना चाहता है, जिससे लोगों में राष्ट्रप्रेम और सकारात्मक सोच बढ़े। जवान, किसान और विज्ञान के योगदान को दर्शाया महापौर ने कहा कि ये प्रतिमाएं राष्ट्र निर्माण में जवान, किसान और वैज्ञानिकों के योगदान का प्रतीक हैं। जवान सीमाओं की रक्षा करते हैं, किसान देश के लिए अन्न पैदा करते हैं और वैज्ञानिक नई खोजों के जरिए देश को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रतिमाओं के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को देश की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में अलग-अलग क्षेत्रों की भूमिका समझने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में DJ गाड़ियों का हुड़दंग, VIDEO:कई DJ गाड़ियों ने सड़क पर मचाया उत्पात, राहगीरों को हुई परेशानी
    Next Article
    मऊ में टेंट गोदाम में भीषण आग, सामान जलकर राख:6 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू, 20 लाख रुपए का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment