Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को मिली स्कूटी:मेयर ने ग्रेजुएशन की फ्री पढ़ाई, सांसद ने गांव तक सड़कें बनाने की घोषणा की

    12 hours ago

    1

    0

    बरेली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को आज सम्मानित किया गया। ‘ऑपरेशन उड़न परी’ के तहत जिले की टॉप-10 छात्राओं को स्कूटी प्रदान की गई। यह वे छात्राएं हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्कूटी पाने वाली छात्राओं में वैष्णवी, गुलशन यादव, रजनी सिंह, शिवानी, रश्मि, चमन जहां, नंदिनी गुप्ता, सुरभि यादव, सिमरन मौर्य और खुशी मौर्य शामिल रहीं। स्कूटी मिलते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं के नाम पर बनेगी गांव तक सड़क सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कार्यक्रम में घोषणा की कि इन मेधावी बेटियों के गांव तक पक्की सड़क बनाई जाएगी और उस सड़क का नाम भी इन्हीं छात्राओं के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में मिलेगी फ्री एजुकेशन मेयर डॉ. उमेश गौतम ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भविष्य में उनकी पढ़ाई की जो भी फीस होगी, उसे पूरी तरह माफ किया जाएगा और उन्हें शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि यदि छात्राएं लिंक्डइन (LinkedIn) पर उपलब्ध कोई भी प्रोफेशनल कोर्स करना चाहती हैं, तो उसका पूरा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे। विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने साझा किया संघर्ष बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि वे स्वयं गांव में पले-बढ़े और अभावों के बीच नंगे पैर पढ़ने जाते थे। उन्होंने छात्राओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यदि आगे की पढ़ाई में कोई भी आर्थिक बाधा आती है, तो वे पूरी मदद करेंगे। उन्होंने छात्राओं को आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा: डॉ. एमपी आर्या नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्या ने छात्राओं को शिक्षा का मॉडल बताया। उन्होंने वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार के संघर्ष और सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसमें इन बेटियों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के कथन को दोहराते हुए कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो इसे पियेगा वह जरूर दहाड़ेगा। पीएम मोदी के 'आधी आबादी' के सपने को साकार कर रही बेटियां: वन मंत्री मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि उन्हें इन बेटियों की सफलता देखकर गर्व हो रहा है, क्योंकि इनमें से अधिकांश साधारण स्कूलों से पढ़कर यहां तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि जो जागती आंखों से सपने देखते हैं, उनके सपने जरूर पूरे होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश की आधी आबादी (महिलाएं) हर क्षेत्र में आगे बढ़े। 6 महीने के भीतर बन जाएंगी मेधावी छात्राओं के नाम की सड़कें डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप टॉपर्स को स्कूटी दी जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी मेधावी की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि छह महीने के भीतर सभी टॉपर छात्राओं के गांव तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाए। डीएम ने इस दौरान सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने और बार-बार ड्रेस बदलने की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए। ये रहे कार्यक्रम में मौजूद इस सम्मान समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ. एमपी आर्या, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, एडीएम एफआर पूर्णिमा, डीआईओएस अजीत कुमार सिंह और सचिव मुन्ने अली उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में तेज धूप ने किया लोगों को परेशान:गमछे और दुपट्टे से मुंह ढककर सड़कों पर चलने को मजबूर लोग
    Next Article
    भीषण गर्मी से लखनऊ में शेर की खुराक आधी हुई:चिड़ियाघर में टाइगर 5 किलो मांस कम खा रहा, चिकन की जगह मटन दिया जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment