Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 16 लाख की अफीम बरामद:दो तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर फरार

    12 hours ago

    1

    0

    बरेली के थाना बारादरी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 741 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है। हालांकि इस मामले का मुख्य सप्लायर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस को 21/22 फरवरी 2026 की रात सतीपुर चौराहे पर गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी की योजना बनाई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भस्तौल रोड स्थित ब्लॉक गोदाम के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद तीन युवक भागने लगे। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 741 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इसके अलावा मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (UP25DC8361) भी पुलिस ने जब्त कर ली। बरामदगी के बाद आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद यादव (20 वर्ष) और दिनेश (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम दीवीपुर, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है और रिमांड की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पूछताछ में अरविंद यादव ने बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ा है और पहले बिजली का काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात कदीर अहमद नाम के व्यक्ति से हुई, जो ट्रैक्टर चलाता है। अरविंद के अनुसार कदीर ने उसे ज्यादा कमाई का लालच देकर अफीम के अवैध कारोबार में शामिल कर लिया। उसने बताया कि वह कदीर से अफीम लेकर आगे ऊंचे दाम पर बेचता था। पुलिस जांच में कदीर अहमद को इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सप्लायर माना जा रहा है। वह तिलमस गोटिया पश्चिमी, थाना मीरगंज का निवासी है और फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कदीर अहमद के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिलासपुर में भारतीय कुर्मी महासभा ने शिवाजी जयंती मनाई:जिलाध्यक्ष नागेंद्र गंगवार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस को किया याद
    Next Article
    एटा में अज्ञात वाहन ने दो भाइयों को रौंदा:जलेसर में बाइक सवारों की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment