Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिलासपुर में भारतीय कुर्मी महासभा ने शिवाजी जयंती मनाई:जिलाध्यक्ष नागेंद्र गंगवार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस को किया याद

    14 hours ago

    1

    0

    बिलासपुर तहसील क्षेत्र के दलकी गांव स्थित कैम्प कार्यालय में भारतीय कुर्मी महासभा ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नागेंद्र गंगवार ने की। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए नागेंद्र गंगवार ने कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के महान योद्धा थे। उन्होंने अपनी अद्वितीय युद्ध नीति और रणनीति से मुगल साम्राज्य को कड़ी चुनौती दी थी। गंगवार ने बताया कि मुगल बादशाह औरंगजेब भी शिवाजी महाराज की रणनीतिक क्षमता से प्रभावित और चिंतित था। मराठों के साहस और संघर्ष ने उसे लंबे समय तक दक्षिण भारत में रहने को विवश किया, लेकिन मराठा वीरों का उत्साह कभी कम नहीं हुआ। कार्यक्रम के दौरान संगठन की भविष्य की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। न्याय स्तर पर कार्यकारिणी को सक्रिय करने और गांव-गांव संपर्क अभियान को मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुनीष गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गंगवार, भूपेंद्र गंगवार, राजवीर गंगवार, सचिन गंगवार, सर्वेश गंगवार, धर्मेंद्र गंगवार, अजय गंगवार और तेजपाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी का समापन संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में जज-अफसरों ने बच्चों साथ काटा केक:लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया, कानूनी जानकारी भी दी
    Next Article
    बरेली में 16 लाख की अफीम बरामद:दो तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment