Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में अफीम तस्करी नेटवर्क का खुलासा:झारखंड से पंजाब तक सप्लाई चेन का पर्दाफाश, 4 किलो अफीम जब्त, एक गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली मेंएंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट बरेली और सुभाषनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 किलोग्राम अवैध अफीम, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है, के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 फरवरी 2026 को सूचना पर की गई। पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र (34 वर्ष), निवासी ग्राम बरसेर, थाना सिरौली, जनपद बरेली को मदर्स पब्लिक स्कूल से लगभग 150 मीटर आगे रामगंगा रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 4 किलो अफीम के अलावा एक मोबाइल फोन और 3400 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह अपने साथी 'गुड्डू' (निवासी लमारी गांव) के साथ मिलकर अफीम तस्करी का काम करता है। गुड्डू के संपर्क झारखंड में हैं, जहां से अफीम मंगाई जाती थी। वीरेंद्र झारखंड जाकर माल लाता था और उसे गुड्डू को सौंप देता था। गुड्डू इस अफीम को आगे पंजाब तक सप्लाई करता था। तस्करी से होने वाले मुनाफे को वीरेंद्र और गुड्डू आपस में बांट लेते थे। इस खुलासे से स्पष्ट होता है कि यह केवल स्थानीय स्तर का मामला नहीं, बल्कि एक अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। गिरफ्तार आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सुभाषनगर, बरेली और थाना बिनावर, जनपद बदायूं में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है। अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपी 'गुड्डू' और झारखंड कनेक्शन की भी गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक होराम, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल लख्मी चंद और कांस्टेबल सूरज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के गांव में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर मिला:औषधि विभाग ने छापेमारी कर 50 हजार की दवाएं जब्त कीं
    Next Article
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में किंग कोबरा ने बाघ को फुफकारा:जंगल सफारी के दौरान सैलानियों ने कैमरे में कैद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment