Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में किंग कोबरा ने बाघ को फुफकारा:जंगल सफारी के दौरान सैलानियों ने कैमरे में कैद किया

    8 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) में बुधवार को जंगल सफारी के दौरान एक दुर्लभ वन्यजीव मुठभेड़ देखने को मिली। सफारी पर गए सैलानियों ने एक वयस्क बाघ और विशालकाय किंग कोबरा को आमने-सामने देखा। इस रोमांचक दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सैलानियों का एक दल जिप्सी से सफारी कर रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी जंगल के एक मोड़ पर पहुंची, सड़क के बीचो-बीच एक बड़ा किंग कोबरा फन फैलाए बैठा नजर आया। ठीक उसके सामने पीटीआर का एक वयस्क बाघ खड़ा था। अचानक हुए इस आमने-सामने के दृश्य ने वहां मौजूद लोगों की सांसें थाम दीं। जंगल में अक्सर सांप और नेवले के संघर्ष की कहानियां सुनने को मिलती हैं, लेकिन बाघ और दुनिया के सबसे विषैले सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा का इस तरह आमना-सामना होना बेहद दुर्लभ माना जाता है। यह दृश्य वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया है। सैलानियों ने तुरंत इस अनोखे पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कोबरा ने बाघ को देखते ही फन फैलाकर चेतावनी भरा रुख अपनाया। वहीं बाघ भी सतर्क और जिज्ञासु मुद्रा में सांप की हर हरकत पर नजर बनाए हुए था। वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, बाघ स्वभाव से जिज्ञासु होते हैं, लेकिन वे संभावित खतरे को पहचानने में भी सक्षम होते हैं। किंग कोबरा का फन फैलाना आत्मरक्षा की स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। यह घटना न सिर्फ रोमांचक है, बल्कि जंगल में वन्यजीवों के बीच प्राकृतिक संतुलन और सहअस्तित्व की झलक भी पेश करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में अफीम तस्करी नेटवर्क का खुलासा:झारखंड से पंजाब तक सप्लाई चेन का पर्दाफाश, 4 किलो अफीम जब्त, एक गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ में प्रतिबंधित मांझे पर सख्ती:चौक कोतवाली में जनसुरक्षा बैठक, लोगों ने ली शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment