Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में अखिल भारतीय हड़ताल का असर:बैंकिंग, बीमा सेवाएं ठप, 25 करोड़ श्रमिकों के समर्थन का दावा

    10 hours ago

    1

    0

    गुरुवार को बरेली में अखिल भारतीय हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। इसका प्रभाव केवल सरकारी दफ्तरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आम जनता की दिनचर्या पर भी सीधा असर पड़ा। बैंकिंग और बीमा सेवाएं ठप रहीं, जिससे वित्तीय लेन-देन प्रभावित हुआ। लोक निर्माण और सिंचाई जैसे विभागों में भी कामकाज बाधित रहा। शहर की कई बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहे, जबकि कुछ स्थानों पर सीमित कर्मचारियों के कारण आंशिक रूप से ही काम हो सका। ग्राहकों को नकद निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए वापस लौटना पड़ा। बीमा कार्यालयों में भी कर्मचारियों की पूर्ण भागीदारी के कारण पॉलिसी से संबंधित कार्य लंबित रहे।हड़ताल का मुख्य केंद्र रामपुर गार्डन स्थित यूनियन बैंक शाखा के सामने आयोजित एक सभा रही, जिसका नेतृत्व बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन ने किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण और बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश के प्रस्ताव का कड़ा विरोध जताया।सभा की अध्यक्षता कर रहे मुकेश सक्सेना ने दावा किया कि देशभर में 25 करोड़ से अधिक श्रमिक इस हड़ताल में शामिल हुए। यूनाइटेड फोरम बरेली के अध्यक्ष पी.के. माहेश्वरी ने बैंकिंग क्षेत्र में हड़ताल के व्यापक प्रभाव की पुष्टि की। बीमा कर्मचारी संघ की महामंत्री गीता शांत ने निजीकरण की नीतियों को कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ बताया।पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने भी ठेकाकरण और संविदा प्रथा समाप्त करने तथा रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्तियां करने की मांग उठाई। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार से श्रमिक हितों की अनदेखी न करने की अपील की।हालांकि, शहर में कुछ निजी संस्थान और आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। कानून-व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही और प्रशासन ने पूरे हालात पर कड़ी नजर रखी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 साल के लड़के का शव गड्ढे में मिला:उन्नाव में पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप, एक हिरासत में
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर चित्रकूट में निकलेगी राजाधिराज की बारात:जबलपुर का बैंड, शहनाई और प्रयागराज की झांकी होंगे मुख्य आकर्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment