Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर चित्रकूट में निकलेगी राजाधिराज की बारात:जबलपुर का बैंड, शहनाई और प्रयागराज की झांकी होंगे मुख्य आकर्षण

    9 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में महाशिवरात्रि पर्व पर राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ सरकार की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। इस अवसर पर जबलपुर का बैंड और शहनाई, साथ ही प्रयागराज से आई झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। चार प्रहर की महाआरती, रतजगा और विभिन्न अनुष्ठानों का दौर भी जारी रहेगा। मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप दास महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया जाएगा। दोपहर से फलाहारी भंडारे का आयोजन होगा और शाम 4 बजे रामघाट से राजाधिराज सरकार की बारात निकलेगी। बारात में अखाड़ों के निशान, संत-महंत, प्रयागराज की झांकी, जबलपुर का बैंड, हाथी, घोड़े और रथ में सवार दूल्हा सरकार शामिल होंगे। यह बारात रामघाट से जयपुरिया तिराहा, पुराना सीतापुर बस स्टैंड और चौगलिया होते हुए वापस रामघाट पहुंचेगी। मंदिर के प्रधान पुजारी विपिन बिहारी महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर पहली महाआरती शाम 8:30 बजे होगी। इसके बाद दूसरी आरती रात 11:30 बजे, तीसरी रात 2 बजे और मंगला आरती सुबह 4 बजे की जाएगी। जबलपुर की शहनाई मंदिर में गूंजती रहेगी और पूरी रात भजन, कीर्तन, अनुष्ठान तथा रतजगा का आयोजन होगा। मंदिर प्रशासन ने आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं। बारात का जयपुरिया तिराहे पर बुंदेली सेना द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पिछले लगभग एक दशक से उनकी टीम द्वारा राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ सरकार की बारात का पारंपरिक रूप से स्वागत किया जा रहा है। गुरुवार को हुई एक बैठक में स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तय किया गया कि बारात पर फूलों की वर्षा की जाएगी, बारातियों को माला पहनाई जाएगी, सेंट स्प्रे किया जाएगा और 51 किलो पंचमेवा प्रसाद का वितरण होगा। बैठक में अंकित पहारिया, जानकी शरण गुप्ता, कर्वी माफी प्रधान प्रतिनिधि बद्री सिंह पटेल, अतुल सिंह, वीपी पटेल, कमल सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य भक्तजन उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में अखिल भारतीय हड़ताल का असर:बैंकिंग, बीमा सेवाएं ठप, 25 करोड़ श्रमिकों के समर्थन का दावा
    Next Article
    बाराबंकी पुलिस ने 1495 लीटर अवैध डीजल जब्त किया:तीन शातिर चोर गिरफ्तार, इनोवा कार और हथियार भी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment