Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर आग:कई वाहन जलकर राख, बिना अग्निशमन सुरक्षा के लोगो की जिंदगी खतरे में; शार्ट सर्किट से हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के प्रेमनगर इलाके में सोमवार सुबह एक रिहायशी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर भीषण आग लग गई। इस घटना में कई वाहन जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह घटना पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित कम्पीटेन्ट प्राइड अपार्टमेंट में सुबह करीब 5 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट से हुई, जिससे निकली चिंगारी पास खड़े वाहनों तक फैल गई। देखते ही देखते एक क्रेटा, स्कोडा कार, होंडा शाइन बाइक और एक्टिवा स्कूटी पूरी तरह जल गईं। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सुबह के समय अधिकांश लोग अपने घरों में थे। अचानक उठते धुएं और आग की लपटों से पूरे परिसर में दहशत फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग अपनी गाड़ियों को बचाने का प्रयास भी नहीं कर पाए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता से आग को अन्य फ्लैट्स और वाहनों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपार्टमेंट और पार्किंग क्षेत्रों में लगे बिजली उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। इस घटना के बाद अपार्टमेंट की अग्निशमन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, रिहायशी अपार्टमेंट में अग्निशमन की समुचित व्यवस्था नहीं थी और फायर इक्विपमेंट भी पूरी तरह काम नहीं कर रहे थे। यह भी आरोप है कि अपार्टमेंट के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद के भाजपा विधायक मनीष असीजा जनता को नापसंद:46% प्रतिशत का मत- टिकट न मिले, सपा के अजीम पहली पसंद, कांग्रेस के जितेंद्र के बारे में जानिए
    Next Article
    उन्नाव में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:बाराबंकी से रोजगार की तलाश में आया था, जिला अस्पताल परिसर में शव मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment