Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:बाराबंकी से रोजगार की तलाश में आया था, जिला अस्पताल परिसर में शव मिला

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बाराबंकी निवासी दिनेश कुमार (36) पुत्र स्वर्गीय पशुराम गोस्वामी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है। दिनेश कुमार चार दिन पहले ही रोजगार की तलाश में उन्नाव आया था और यहां एक होटल में काम करने लगा था। सोमवार दोपहर दिनेश की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बाराबंकी में घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार उन्नाव मोर्चरी हाउस पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मृतक अपने पीछे तीन छोटे बच्चों, दो बेटे ऋषभ और कन्हैया तथा एक बेटी अनन्या को छोड़ गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है, ऐसे में दिनेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी प्रकार की लापरवाही या अन्य कारण सामने आते हैं तो संबंधित के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर आग:कई वाहन जलकर राख, बिना अग्निशमन सुरक्षा के लोगो की जिंदगी खतरे में; शार्ट सर्किट से हादसा
    Next Article
    नकुड़ सीट पर भाजपा से पहली पसंद डॉ. धर्म सिंह:कांग्रेस से पसंदीदा उम्मीदवार संदीप चौधरी, सपा से फरहाद गाड़ा, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment