Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में BJP की पदयात्रा में 30 हजार लोग जुटे:नड्डा बोले- घुसपैठियों को हटाने पर कांग्रेस चिल्ला रही, जयंत ने कहा-विपक्ष को किसानों की चिंता नहीं

    17 hours ago

    1

    0

    बरेली में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में निकाली गई। इससे पहले राजेंद्र नगर में जनसभा में नड्डा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- बांग्लादेशियों के वोट बनाकर चुनाव जीतते रहे। अब इन्हें हटाया जा रहा है तो चिल्ला रहे हैं। नड्डा ने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव हारने पर चुनाव आयोग और ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने वोट चोरी का रिकॉर्ड बनाया है। 70 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, ऐसी स्थिति कांग्रेस की है। एसआईआर का नाम लेकर राहुल गांधी ने मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाल दिया है। घुसपैठिये देश नहीं चलाएंगे, यह उन्हें समझ लेना चाहिए। नड्डा बोले- चुनाव हारते ही आयोग को बेईमान बताते हैं जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष चुनाव में हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ता है। हारने के बाद आयोग को बेईमान बताने लगता है। कांग्रेस सरकार के समय चुनाव आयोग के अध्यक्षों को राज्यपाल और दूसरे अहम पद दिए जाते थे, लेकिन अब ज्ञानेश कुमार पर उंगली उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता धिक्कार रही है। जो लोग थके-हारे हैं और जनता को बरगला रहे हैं, उन्हें करारा जवाब देना जरूरी है। जयंत ने कहा- विपक्ष को किसानों की जरूरतों का पता नहीं केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को किसानों की समस्याओं और जरूरतों की जानकारी तक नहीं है। विपक्ष इथेनॉल का विरोध करता है, लेकिन गन्ना किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने की बात नहीं करता। जयंत ने कहा कि जब वह विपक्ष में थे, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गन्ने के मूल्य की जानकारी देने के लिए उनसे मिलना पड़ा था। उन्हें खुद गन्ने के मूल्य निर्धारण की जानकारी नहीं थी। विपक्ष के नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे किसानों के हितों पर नजर रखें और उनके मुद्दे उठाएं। मॉक पार्लियामेंट पर भी विपक्ष को घेरा जयंत चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई मॉक पार्लियामेंट को दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि वहां लोकसभा की तरह कालीन, फर्नीचर और बैकड्रॉप लगाया गया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को भी बैठाया गया। विपक्ष को ऐसी गतिविधियां अपने बगीचे में ही करनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष की तुलना ऐसे बच्चे से की, जो क्रिकेट में आउट होने के बाद भी अपनी हार स्वीकार नहीं करता। कभी संविधान और आरक्षण खत्म होने की बात करता है तो कभी चुनाव में हार के बाद व्यवस्था पर सवाल उठाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कभी किसी चीज की कमी नहीं होने दी:NEET छात्रा की मौत पर पिता ने कहा- बेटी का सपना था डॉक्टर बनना, हमेशा साथ दिया
    Next Article
    NEET छात्रा का सुसाइड नोट- मेरा दिमाग मुझे डराता है:जिंदगी तबाह कर रहा; MBBS में सेलेक्शन के बाद भी गोली मारकर जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment