Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बारिश का अलर्ट:तेज हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 31°C

    14 hours ago

    1

    0

    बरेली में मंगलवार को मौसम फिर से बदल गया। सुबह से आसमान में घने बादल छाए हैं। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होगी। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। सोमवार को हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली थी। कई दिनों बाद मौसम सुहाना हुआ है। बादलों की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है और हवा में ठंडक महसूस हो रही है। आज 31 डिग्री तक रह सकता है तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, बरेली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश की वजह से उमस कम रहेगी, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना है। अगस्त में सबसे ज्यादा होती है बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बरेली में अगस्त सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना माना जाता है। इस महीने औसतन 291 मिमी बारिश होती है। जुलाई और अगस्त में जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की जाती है। नदियों का जलस्तर भी बढ़ा लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा, घाघरा, शारदा और रामगंगा जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। कई जगह बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    VIP रोड सहित 20 जगहों पर 3 फीट तक पानी:दैनिक भास्कर एप देखिये आगरा में जलभराव की तस्वीरें
    Next Article
    जौनपुर में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत:सड़क पर जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी, तापमान में गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment