Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत:सड़क पर जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी, तापमान में गिरावट

    14 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में कई दिनों से पड़ रही भीषण उमस और गर्मी से सोमवार देर रात लोगों को राहत मिली। रात करीब 11 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, बारिश ने नगर पालिका परिषद की तैयारियों की पोल भी खोल दी। शहर के कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं। जगह-जगह बने गड्ढों में दोपहिया और चारपहिया वाहन फंसते रहे, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। प्रशासन और नगर पालिका की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त करने और जलनिकासी व्यवस्था बेहतर करने के दावों के बावजूद जमीनी हकीकत अलग दिखाई दी। जलभराव की समस्या ने नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में शहर में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते। नागरिकों ने जलनिकासी व्यवस्था में सुधार और क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बारिश का अलर्ट:तेज हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 31°C
    Next Article
    एकलव्य स्टेडियम के कोच पर कुकर्म का आरोप:खिलाड़ी बोला-शौचालय में यौन उत्पीड़न किया,10 दिन बाद हुई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment