Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में डंपर की टक्कर से मां-बेटे की मौत:पहिए के नीचे दबने से बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ा, पति गंभीर घायल

    11 hours ago

    1

    0

    बरेली में एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बेटा पहिए के नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पहुंचकर घायलों को उठाया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला और पति को अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति की हालत गंभीर होने पर उन्हे जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। पढ़िए पूरी घटना… यह घटना रविवार शाम करीब 7 बजे हाफिजगंज क्षेत्र में कांडू पुल के पास हुआ। एक डम्पर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा निवासी किरन (28) और उसके दो वर्षीय बेटे श्रेयांश के रूप में हुई है। घायल पति रविंद्र (30) को गंभीर हालत में महानगर रेफर किया गया है। यह परिवार पीलीभीत के ग्राम खजुरी खेड़ा स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। उसी समय कांडू पुल के पास पीछे से तेज गति से आ रहे डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पहुंचकर घायलों को उठाया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला और पति को अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति की हालत गंभीर होने पर उन्हे जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है।टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रेयांश डम्पर के पहिए के नीचे कुचल गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल किरन और रविंद्र को एम्बुलेंस से नगर की सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने किरन को भी मृत घोषित कर दिया। रविंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए महानगर रेफर किया गया है। महिला और शिशु के शव सीएचसी पर ही रखे हुए थे। हाफिजगंज पुलिस शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। वहीं, परिजन घायल रविंद्र को उपचार के लिए महानगर ले गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्याणपुर में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:कानपुर देहात जा रहे थे बाइक सवार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
    Next Article
    गोरखपुर में 159 साल बाद नई वेदी हुई स्थापित:सेंट जॉन चर्च में विशेष आराधना के साथ हुआ समर्पण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment