Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में करंट से मजदूर की मौत:पानी पीने के लिए हैंडपंप के पास गया था, करंट से गई जान

    11 hours ago

    2

    0

    बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र स्थित खजुरिया जुल्फिकार गांव में हैंडपंप में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इसे लापरवाही का मामला बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी राज मिस्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के खजुरिया जुल्फिकार गांव के निवासी 31 वर्षीय सत्यपाल मजदूरी का काम करते थे। उनकी पत्नी रीता देवी के अनुसार, सत्यपाल गांव के ही तस्लीम खान के यहां काम कर रहे थे। रीता देवी ने बताया कि 8 अप्रैल 2026 को काम के दौरान सत्यपाल जब पानी पीने गए, तो हैंडपंप में करंट उतर रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत मौके पर मौजूद कुंवरसेन और राहुल के सामने तस्लीम खान से की थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद तस्लीम खान ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और कहा कि "कल तक ठीक हो जाएगा।" शुक्रवार दोपहर को सत्यपाल को बताया गया कि हैंडपंप ठीक कर दिया गया है। दोपहर के समय सत्यपाल दोबारा हैंडपंप पर पानी पीने पहुंचे। इस दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पत्नी रीता देवी ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हादसा तस्लीम खान की घोर लापरवाही का परिणाम है। पुलिस ने आरोपी तस्लीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या:पत्नी से चल रहा था विवाद, पिता बोले- बहू के जीजा ने मारने की धमकी दी थी
    Next Article
    गोरखपुर में तीन मंजिला मकान में लगी आग:2 लाख का सामान जलकर राख, 1 घंटे की मशक्क्त के बाद काबू पाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment