Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तीन मंजिला मकान में लगी आग:2 लाख का सामान जलकर राख, 1 घंटे की मशक्क्त के बाद काबू पाया गया

    13 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के छात्र संघ चौराहा स्थित एक मकान के तीसरे मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कमरे से धुआं निकलता देख वहां रहने वाले युवक को सूचना दी, जिसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कमरे के अंदर रखा लगभग 2 लाख रुपये का सामान और 60 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानिए पूरा मामला… छात्र संघ चौराहे के पास कबाड़ी गली में कानपुर का आकाश किराए का कमरा लेकर रहता है। वह एक ट्रैक्टर की एजेंसी में मैकेनिक का काम करता है। शनिवार की सुबह करीब 6 बजे वह सोकर उठा और मकान के पीछे मिट्टी गिराने का काम करने लगा। करीब एक घंटे बाद लोगों ने उसके कमरे से तेज धुंआ निकलता देखा। आस पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आकाश ने बताया कि शोर सुनकर उसका ध्यान भी गया। तब उसने देखा कि धुंआ उसके कमरे से ही निकल रही है। वह दौड़ कर ऊपर भागा और देखा तो अंदर भयानक आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग बढ़ती ही जा रही थी। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके से पहुंची टीम ने तुरंत लोगों को वहां से हटाया। और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। LED टीवी, वाशिंग मशीन और कूलर जलकर राख इस घटना में LED टीवी, वाशिंग मशीन और कूलर सहित करीब 2 लाख का सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि किसी जनमानस के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आकाश का कहना है कि आग कैसे लगी उसे पता नहीं चल पाया है। कमरे में उस वक्त कोई नहीं था। खाना भी कई दिनों से नहीं बना रहा है। सिलेंडर बाहर पड़ा हुआ था। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम आग के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में करंट से मजदूर की मौत:पानी पीने के लिए हैंडपंप के पास गया था, करंट से गई जान
    Next Article
    आजमगढ़ में दो बदमाश गिरफ्तार:युवक की बाइक लूटी थी, मुठभेड़ में पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment