Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में लोहड़ी महोत्सव:गीत–नृत्य से झूम उठा खालसा ग्राउंड, सांस्कृतिक एकता की दिखी झलक

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली। पंजाबी सेवा संगठन ने पीलीभीत रोड स्थित खालसा ग्राउंड में लोहड़ी महोत्सव का आयोजन किया। यह आयोजन पंजाबी संस्कृति, लोक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रदर्शन रहा। सुबह अरदास के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखा गया। महोत्सव का उद्घाटन आरएसएस के प्रांत संघ संचालक शशांक भाटिया, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने लोहड़ी जलाकर गिद्दा के साथ की। बच्चों ने भी लोक नृत्य प्रस्तुत किए। शाम ढलने पर मंच पर पंजाबी संगीत की प्रस्तुति हुई। सिंगर वैशाली विजय और विशाल प्रकाश ने 'गुलाबी आंखें' सहित कई गीत गाए, जिस पर युवाओं ने देर रात तक नृत्य किया। भंगड़ा और गिद्दा की थाप पर खालसा ग्राउंड में उत्सव का माहौल रहा। इसी दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया गया। जतिन आनंद को पंजाबी सेवा संगठन का महानगर अध्यक्ष और गौरव खंडूजा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुकेश मिश्रा, पार्षद सोनिया कपूर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक, पदाधिकारियों और महिला सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन संजीव साहनी ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओम प्रकाश राजभर ने पीडीए नेताओं को बताया 'दगे कारतूस':कहा- उनमें वोट दिलाने की क्षमता नहीं, NDA 2047 तक रहेगा मजबूत
    Next Article
    हाथरस में शीतलहर का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री:बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, ट्रेनें लेट, सामान्य दिनचर्या प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment