Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में औद्योगिक टाउनशिप का रास्ता साफ, मिलेगा रोजगार:4 गुना दाम पर जमीन खरीदेगा बीडीए, 4 गांवों की 126 हेक्टेयर भूमि पर लगेगी फैक्ट्रियां

    6 hours ago

    1

    0

    महानगर के औद्योगिक विस्तार को नई उड़ान देने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने अपनी महात्वाकांक्षी 'औद्योगिक टाउनशिप' परियोजना की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण की दरों पर अंतिम मुहर लगा दी गई। खास बात यह है कि प्रशासन किसानों से आपसी सहमति के आधार पर सर्किल रेट से चार गुना ज्यादा कीमत पर जमीन खरीदेगा। 126.30 हेक्टेयर में फैलने वाली इस टाउनशिप से बरेली में न केवल बड़े उद्योगों का निवेश आएगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के हजारों नए अवसर भी पैदा होंगे। इन 4 गांवों की चमकेगी किस्मत: 126 हेक्टेयर जमीन का हुआ अनुमोदन डीएम की अध्यक्षता में गठित दर निर्धारण समिति ने औद्योगिक टाउनशिप के लिए चयनित भूमि के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना के लिए चार प्रमुख गांवों को चिन्हित किया गया है जिनमें भिटौरा नौगवां उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली, रहपुरा जागीर, रसूला चौधरी शामिल है। इन गांवों की कुल 126.3043 हेक्टेयर भूमि को आपसी सहमति के माध्यम से खरीदा जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को बाजार दर से चार गुना मुआवजा देकर भूमि का स्वामित्व बीडीए को सौंपा जाएगा। डीएम की डेडलाइन: कागजी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर धरातल पर उतारें प्रोजेक्ट बैठक के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भूमि क्रय से जुड़ी तमाम कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताओं को तत्काल प्रभाव से पूर्ण किया जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करना प्राथमिकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सब-रजिस्ट्रार मीरगंज और सदर द्वितीय को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा है ताकि रजिस्ट्री की प्रक्रिया में कोई देरी न हो। रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: उपाध्यक्ष बीडीए बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (वीसी) डॉ मणिकंदन ए ने बताया कि इस टाउनशिप के विकसित होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों का जाल बिछेगा। अब तक बरेली में बड़े उद्योगों के लिए पर्याप्त भूमि बैंक की कमी खल रही थी, जिसे यह टाउनशिप पूरा करेगी। औद्योगिक टाउनशिप न केवल व्यापारिक हब बनेगी, बल्कि इससे बरेली के समग्र आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में उपाध्यक्ष बीडीए, सचिव बीडीए, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, ओएसडी और सब-रजिस्ट्रार मीरगंज व सदर द्वितीय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राहक को नशीले मोमोज खिलाकर जेवर उड़ाए:कानपुर में दुकानदार गिरफ्तार, कन्नौज से दबोचा; जेल भेजा
    Next Article
    प्रयागराज में सिविल लाइंस में चेकिंग तोड़कर भागी कार:शहर भर में नाकेबंदी, 15 मिनट बाद लक्ष्मी टॉकीज के पास पकड़ी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment