Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्राहक को नशीले मोमोज खिलाकर जेवर उड़ाए:कानपुर में दुकानदार गिरफ्तार, कन्नौज से दबोचा; जेल भेजा

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में ग्राहक को नशीले मोमोज खिलाकर उसके घर से पुश्तैनी जेवर चोरी करने वाले फास्ट फूड दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। रावतपुर गांव के आनंद नगर निवासी विजय शंकर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पास ही गौरव वर्मा फास्ट फूड और मिठाई की दुकान चलाता है। विजय अक्सर उसकी दुकान से खाने-पीने का सामान मंगाते थे। होली के त्योहार के दौरान 28 फरवरी को उन्होंने गौरव से खोया मंगाया था। खोया देने के लिए गौरव उनके घर पहुंचा था। बातों में उलझाकर खिला दिए नशीले मोमोज पीड़ित के मुताबिक, जब वह भुगतान करने के लिए कमरे में जाकर अलमारी से रुपये निकाल रहे थे, तभी आरोपी ने उन्हें बातों में उलझाकर नशीले मोमोज खिला दिए। मोमोज खाने के बाद वह बेहोश हो गए। इसी दौरान आरोपी अलमारी में रखे पुश्तैनी जेवर लेकर मौके से फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार होश आने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कन्नौज के गुरसहायगंज से आरोपी गौरव वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रावतपुर कमलेश राय ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवर बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई:यात्रियों से अभद्रता करने वाले 4 चालक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज
    Next Article
    बरेली में औद्योगिक टाउनशिप का रास्ता साफ, मिलेगा रोजगार:4 गुना दाम पर जमीन खरीदेगा बीडीए, 4 गांवों की 126 हेक्टेयर भूमि पर लगेगी फैक्ट्रियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment