Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में पुलिस मुठभेड़, वांटेड लुटेरा संजू गिरफ्तार:महिलाओं से लूटपाट करने वाले शातिर के दोनों पैरों में लगी गोली, यामाहा बाइक बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के तीन थाना क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बन चुके शातिर लुटेरे संजू को मंगलवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सुभाषनगर पुलिस के साथ हुई इस सीधी भिड़ंत में बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियां उसके दोनों पैरों में जा लगीं। लहूलुहान हालत में गिरे बदमाश के पास से लूट का माल, तमंचा और बिना नंबर की यामाहा बाइक बरामद हुई है। ​करगैना चौकी के पास घेराबंदी ​मंगलवार तड़के करीब 4 बजे थाना सुभाषनगर पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि यामाहा FZ बाइक पर सवार एक बदमाश करगैना चौकी क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इसी बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर 12 मार्च को पराग फैक्ट्री के सामने स्कूटी सवार महिलाओं से मोबाइल और पर्स छीना था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इटौआ मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। ​बदमाश ने सरेंडर की जगह की पुलिस पर फायरिंग ​सामने से आ रहे बदमाश ने जब खुद को पुलिस से घिरा देखा, तो उसने सरेंडर करने के बजाय जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने उसे चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया, लेकिन बदमाश ने दोबारा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश संजू उर्फ रघु के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। ​तीन थानों की घटनाओं का खुलासा ​पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम संजय उर्फ संजू निवासी ग्राम सुकाली, थाना शाही बताया। उसने कुबूल किया कि उसने अपने साथी अमित के साथ मिलकर इज्जतनगर में रेलवे मार्केट के पास, कैंट में बुखारा मोड़ और सुभाषनगर में पराग फैक्ट्री के पास महिलाओं से पर्स और मोबाइल लूटने की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए मोबाइल, नकदी और आधार कार्ड बरामद किए हैं। फिलहाल घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसके फरार साथी की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अखिलेश का ल्यारी राज या चाहिए धुरंधर सीएम':लखनऊ में सड़क किनारे लगे होर्डिंग; गिनाए मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली के दंगे
    Next Article
    नोएडा में टेंट गोदाम में आग, लाखों का सामान जला:दमकल की तीन गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू, शॉट सर्किट हो सकती है वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment