Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में टेंट गोदाम में आग, लाखों का सामान जला:दमकल की तीन गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू, शॉट सर्किट हो सकती है वजह

    2 hours ago

    1

    0

    सेक्टर-70 स्थित बीएच-11 बैंक्वेट हॉल के परिसर में सोमवार देर रात टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से वहां रखा टेंट का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, घटना देर रात की है, जब बैंक्वेट हॉल के प्रांगण में बने अस्थायी गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। गनीमत रही कि हादसे के समय गोदाम में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग में टेंट से जुड़ा काफी सामान जल गया, जिससे आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप चौबे ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में पुलिस मुठभेड़, वांटेड लुटेरा संजू गिरफ्तार:महिलाओं से लूटपाट करने वाले शातिर के दोनों पैरों में लगी गोली, यामाहा बाइक बरामद
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अस्पतालों की शिफ्टिंग शुरू:CMO ने मरीज शिफ्ट करने की अपील की, देर रात पुलिस ने भी समझाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment