Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में सपा नेता ने दुकानदार को थप्पड़ों-घूंसों से पीटा,VIDEO:10 फीट गहरे नाले में फेंककर भागे, पहले बच्चों को जान से मारने की दी थी धमकी

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली में सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहसिन खान की दबंगई का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह मोहसिन खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। दो लोगों ने मिलकर उसे करीब 20-25 घूसे मारे, जिससे अधमरा हो गया। इसके बाद आरोपी घायल दुकानदार को पास के 10 फीट गहरे नाले में फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार फहीम की बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहे पर परचून की दुकान है। करीब 10 दिन पहले फहीम के बेटे और मोहसिन के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। उसी समय मोहसिन ने फहीम के बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद फहीम ने मोहसिन की पिटाई कर दी थी। इसी घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार तकरार चल रही थी। देखिए 2 तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… कहासुनी के बाद थप्पड़ों और घूंसों से बेरहमी से पीटा करीब 1 मिनट 5 सेकंड के सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि फहीम अपनी दुकान पर बैठा है। सुबह करीब 10:44 बजे मोहसिन खान अपने साले के साथ उसकी दुकान पर पहुंचता है। पहले दोनों उसके साथ बातचीत करते हैं। इसी दौरान कहासुनी शुरू हो जाती है। बात बढ़ने पर दोनों फहीम को खींचकर दुकान से बाहर सड़क पर ले आते हैं। वहां उसे थप्पड़ों और घूंसों से बेरहमी से पीटते हैं। फिर आरोपी उसे पास के नाले में धकेलकर मौके से फरार हो जाते हैं। इसके बाद वहां से गुजर रहे एक युवक ने फहीम का हाथ पकड़कर उसे नाले से बाहर निकाला। बच्चों को मारने की धमकी से शुरू हुआ विवाद पीड़ित दुकानदार फहीम खान ने बताया- सपा नेता मोहसिन खान अपनी सियासी पहुंच की धौंस दिखाकर लोगों को डराता है। वह मोहल्ले और आसपास के इलाके में गुंडागर्दी करता है और अक्सर लोगों को परेशान करता रहता है। 2 दिन पहले मोहसिन खान ने मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। मैंने इसका विरोध किया और उससे बात करने उसके घर गया था। उसने इसे अपनी तौहीन समझ लिया। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए वह बुधवार को अपने साले के साथ मेरी दुकान पर आ पहुंचा और बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी। उन लोगों ने मुझे बेरहमी से पीटा। पुलिस जांच में जुटी बारादरी थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया- करीब 10 दिन पहले गाड़ी खड़ी करने को लेकर मोहसिन खान और फहीम खान के बीच विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्ष थाने आए थे, जहां लिखित समझौता करा दिया गया था। इसके बाद करीब एक सप्ताह पहले फहीम खान ने मोहसिन खान के साथ मारपीट की थी। इसी रंजिश में आज मोहसिन खान ने फहीम की पिटाई कर दी। फहीम का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर मोहसिन खान को हिरासत में ले लिया गया है। ………… ये खबर भी पढ़ें… भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला, VIDEO:कानपुर में आरोपियों ने पीठ में मारी गोली, बजरंगदल का पूर्व नगर संयोजक अरेस्ट कानपुर में पुरानी रंजिश में भाजयुमों के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मर दी गई। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के सिख पर नस्लीय हमला, कहा- इंडियन डॉग वापस जाओ
    Next Article
    KGMU की OPD में सर्वर ठप, मरीज बेहाल:जांच के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे, प्रशासन का दावा- मैन्युअल शुरू हुआ काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment