Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में साध्वी प्राची ने कांग्रेस पर साधा निशाना:बोलीं- राहुल गांधी के बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं

    1 day ago

    1

    0

    बरेली के सर्किट हाउस पहुंची फायरब्रांड हिंदू नेता साध्वी प्राची ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज के हिंदुस्तान की परिभाषा बदल चुकी है और राहुल गांधी के बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान वह देश है, जिसने पूरी दुनिया को भगवान बुद्ध के माध्यम से सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। लेकिन जब देश पर चारों तरफ से हमले होने लगते हैं, तब भगवद्गीता का कर्मयोग याद करना पड़ता है और भगवान श्रीकृष्ण के मार्ग पर चलकर जवाब देना पड़ता है। राहुल गांधी और नेहरू परिवार पर निशाना राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को यह बताएं कि जब पहलगाम में हिंदुस्तानियों की धर्म पूछकर हत्या की जा रही थी और उस समय पाकिस्तान की मदद की जा रही थी, तब राहुल गांधी कहां थे। उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार ने 70 साल तक देश को नुकसान पहुंचाया और सत्ता के लिए हर हथकंडा अपनाया। आरएसएस के हिंदू सम्मेलनों का किया समर्थन साध्वी प्राची ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के तहत हो रहे हिंदू सम्मेलनों का समर्थन करते हुए कहा कि समाज को जोड़ने का काम आरएसएस कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन या परिवार के मुखिया से गलती हो जाए तो उसे बाहर नहीं निकाला जाता, बल्कि बैठकर बातचीत के जरिए समस्या का समाधान किया जाता है। नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने के फैसले का स्वागत नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का बहुत अच्छा निर्णय है। उन्होंने कहा कि उम्र और अनुभव के साथ व्यक्ति की समझ भी परिपक्व होती है और ऐसे नेताओं का संसद में होना जरूरी है। हिंदू राष्ट्र घोषित करने की उठाई मांग हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर साध्वी प्राची ने कहा कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है और इतिहास इसका गवाह है। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के समय जो लोग हिंदुओं के साथ नहीं रहना चाहते थे, उन्होंने पाकिस्तान की मांग की थी और उन्हें अलग देश मिल गया। अब हिंदुस्तान हिंदुओं का देश है और इसे आधिकारिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। खामनेई की हत्या पर ‘विधवा विलाप’ का जिक्र ईरान के नेता खामनेई की हत्या के बाद भारत में कुछ जगहों पर शोक जताने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में कुछ महिलाओं द्वारा किए गए ‘विधवा विलाप’ की जांच होनी चाहिए और सरकार को यह पता लगाना चाहिए कि उनके संबंध किन लोगों से जुड़े हैं। यूपी की कानून व्यवस्था पर भी दिया बयान उत्तर प्रदेश को दंगा-मुक्त प्रदेश बताते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की पहचान दंगों से होती थी। उन्होंने मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ और बरेली जैसे शहरों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले अक्सर दंगे होते थे, लेकिन योगी सरकार आने के बाद हालात बदले हैं। अखिलेश यादव के कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले अपने शासनकाल को देखना चाहिए। उनके समय में प्रदेश दंगों के लिए बदनाम था, जबकि अब कानून व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सास-बहू के बीच मारपीट:लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा, जान से मारने की धमकी दी
    Next Article
    कांशीराम जयंती पर बसपा की ताकत का प्रदर्शन:15 मार्च को ‘चलो लखनऊ’ का नारा, बड़ी रैली में कुछ प्रत्याशियों के नाम भी हो सकते हैं घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment