Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने बीमार बच्चों के इलाज को दी आर्थिक मदद:जनता दर्शन में दो परिवारों को चाइल्ड केयर फंड से मिली सहायता

    8 hours ago

    1

    0

    रामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में दो परिवारों को अपने बीमार बच्चों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मिली। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर चाइल्ड एंड केयर प्रोटेक्शन फंड से यह मदद प्रदान की गई। पिछली जनता दर्शन में दो परिवार अपने बीमार बच्चों के इलाज के लिए मदद मांगने पहुंचे थे। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया था कि आर्थिक तंगी के कारण बच्चों का उपचार बाधित हो रहा है। जिलाधिकारी ने तुरंत मदद का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर आईसीडीएस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और चाइल्ड एंड केयर प्रोटेक्शन फंड से सहायता स्वीकृत कराई। जनता दर्शन के दौरान तहसील सदर के ग्राम सैजनी नानकार निवासी अफनान के परिजनों को 47 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। अफनान का इलाज मुरादाबाद के डीएनबी अस्पताल में चल रहा है। इसी क्रम में, तहसील सदर के नालापार निवासी अकशा के परिजनों को 46 हजार 500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। अकशा का उपचार एसएस मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में जारी है। इस प्रक्रिया में आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने तत्परता दिखाई। उन्होंने व्यक्तिगत रुचि लेकर सभी औपचारिकताओं को तेजी से पूरा कराया, जिससे सहायता राशि रिकॉर्ड समय में लाभार्थियों तक पहुंच सकी। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पैसों की कमी के कारण किसी भी बच्चे का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले बिना डिमांड के खाते में भेजें 1.40 लाख लोन:फिर किश्त चुकाने के लिए धमकी दी, गोरखपुर में बेंगलुरु की कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज
    Next Article
    मुरादाबाद में युवक की संदिग्ध मौत:पत्नी ने गांव के 3 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment