Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में शिया समुदाय का प्रदर्शन:इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए बम धमाके का विरोध जताया, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली में शुक्रवार को शिया मुसलमानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। वे हाथों में पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए बम धमाके की घटना का विरोध जताया। पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। नमाजियों के हत्यारों को सजा देने की मांग लोगों ने कहा- पाकिस्तान में लगातार शिया समुदाय का नरसंहार किया जा रहा है, जो मानवता पर कलंक है। कलेक्ट्रेट पर जमा भीड़ ने "तुम एक हुसैनी मारोगे, हर घर से हुसैनी निकलेगा" के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों के पास मौजूद बैनरों पर स्पष्ट लिखा था कि आईएसआईएस मुर्दाबाद और बेगुनाहों के कातिलों को सख्त सजा दी जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस्लाम अमन का पैगाम है और नफरत फैलाने वालों का इससे कोई वास्ता नहीं है। भारत सरकार से दखल की अपील जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि इस गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र (UN) और वैश्विक मंचों पर उठाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर हमले कायराना हरकत हैं और वैश्विक शांति के लिए इन पर रोक लगाना अनिवार्य है। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कठोर कूटनीतिक कार्रवाई की भी अपील की गई। इनकी रही मुख्य मौजूदगी शिया यूथ पंच रत्न के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज़हीर अब्बास राजा ने मीडिया को बताया कि यह प्रदर्शन इंसानियत की रक्षा के लिए है। कार्यक्रम का नेतृत्व शिया आस्फी मस्जिद के इमामे जुमा जनाब हसीन हैदर ने किया। संचालन कलीम हैदर नक़वी एडवोकेट और शुएब रिज़वी ने संभाला। इस मौके पर ज़मीर रज़ा, मोमिन नक़वी, अली आलिम ज़ैदी, जफर अब्बास, जमाल हैदर रिज़वी, रज़मी नक़वी, समीर रिज़वी एडवोकेट, इंतेज़ार ज़ैदी, ज़मान अब्बास, बाहत नक़वी, जव्वार अब्बास, आबिस अब्बास, अली अब्बास ज़ैदी, शुजा नक़वी, अस्करी अब्बास और ईशान रिज़वी सहित शिया समुदाय के तमाम लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 127 लाउडस्पीकर उतारे गए:शासन-सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर अवैध ध्वनि विस्तारकों के खिलाफ अभियान
    Next Article
    बरेली की बड़ी स्वास्थ्य योजना पर प्रशासन का ‘ग्रहण’:लखनऊ शिफ्ट हुआ अस्पताल, सांसद नीरज मौर्य के सवाल पर लोकसभा में हुआ बड़ा खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment