Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 127 लाउडस्पीकर उतारे गए:शासन-सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर अवैध ध्वनि विस्तारकों के खिलाफ अभियान

    7 hours ago

    1

    0

    जनपद में शासन और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जनपदीय पुलिस ने 617 धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। इस अभियान के दौरान, ध्वनि मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 127 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। इसके अतिरिक्त, 249 लाउडस्पीकरों की आवाज को निर्धारित मानक के अनुसार कम कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हटाए गए लाउडस्पीकरों को स्थानीय मदरसों और स्कूलों को उपलब्ध कराया जाएगा। कुछ लाउडस्पीकरों को सार्वजनिक हित में प्रमुख चौराहों पर लगाने की भी योजना है। पुलिस ने संबंधित संस्थानों और आयोजकों को शासन एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की जानकारी दी। उन्हें स्पष्ट किया गया कि लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग केवल निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुरूप ही किया जाए। बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। प्रशासन ने आमजन से इस अभियान में सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण सभी की साझा जिम्मेदारी है और नियमों का पालन करके ही शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखा जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में ऑटो पोल से टकराया:7 लोग घायल, सड़क किनारे चल रही महिलाएं भी चपेट में आईं
    Next Article
    बरेली में शिया समुदाय का प्रदर्शन:इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए बम धमाके का विरोध जताया, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment