Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार:चोरी करने जा रहा था, पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली में बारादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने भरतौल रोड पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अवैध 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहसवानी टोला, थाना बारादरी, जिला बरेली निवासी फैजान ( 25 ) के रूप में हुई है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पूछताछ में फैजान ने बताया कि वह पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। उसने कबूल किया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी करता है और वारदात के दौरान पकड़े जाने पर लोगों को डराने के लिए तमंचा साथ रखता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस संबंध में थाना बारादरी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अभियुक्त को यह अवैध तमंचा किसने उपलब्ध कराया था। इस सफल कार्रवाई में इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज, हेड कांस्टेबल साबिर अली और धनवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    27 साल पुराने मुकदमे में 12 आरोपी दोषी करार:1999 में शिया सुन्नी विवाद में आजमगढ़ में दंगे के दौरान हत्या, 17 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा
    Next Article
    व्यापारी का अपहरण, फिरौती:पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं किया मुकदमा, अमेठी से अयोध्या तक घुमाते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment