Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में टेम्प्रेचर 34°C:रुक-रुक हवा बह रही,उमस महसूस हो रही, आसमान में बादल, बारिश के आसार

    8 hours ago

    1

    0

    बरेली में सोमवार को लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह से ही तेज धूप और हवा में नमी के कारण उमस महसूस की जा रही है। आर्द्रता करीब 83 प्रतिशत रहने से वास्तविक तापमान अधिक महसूस होगा और लोगों को पसीने से राहत नहीं मिलेगी। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे रविवार को जिले के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी, लेकिन इसके बाद उमस और बढ़ गई। सोमवार को भी दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने दोपहर बाद या शाम के समय शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। हालांकि इससे तापमान में बहुत अधिक गिरावट आने की उम्मीद नहीं है। अगले 48 घंटे में बदल सकता है मौसम पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं। बरेली में भी अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बादल छाने, रुक-रुककर बारिश होने और मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। फिलहाल सोमवार को लोगों को तेज उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज से फिर एक्टिव होगा मानसून:मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, इस साल 36% कम हुई बरसात
    Next Article
    लखनऊ में देर रात चली गोली:पुराने विवाद में युवक को मारी गोली, पैर में लगी; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment