Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आज से फिर एक्टिव होगा मानसून:मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, इस साल 36% कम हुई बरसात

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज सोमवार से फिर मानसून एक्टिव हो रहा है। इसके कारण आने वाले कुछ दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने सुबह 10:30 बजे तक बादलों की गरज चमक और 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा चलने सहित बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिन में रुक-रुककर बरसात होती रहेगी। इससे उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून में अभी तक सामान्य से 36 फीसदी कम बरसात हुई है। अब तक करीब 196 मिलीमीटर बारिश हुई है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.2 अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 56 फीसदी रही। लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में होगी बारिश मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इससे उत्तर प्रदेश में भी बरसात का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत इसके आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहनलालगंज में 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म:होटल में तीन दिन तक बनाया बंधक, पांच आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    बरेली में टेम्प्रेचर 34°C:रुक-रुक हवा बह रही,उमस महसूस हो रही, आसमान में बादल, बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment