Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में ठंडी हवाओं के चलने से राहत मिली:आज दिन भर हल्की धूप रही, आगे फिर झुलसाएगा मौसम

    3 hours ago

    2

    0

    बरेली में पिछले कई दिनों से आग उगलती गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार को थोड़ी राहत मिली। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं और हल्की धूप से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन राहत अस्थायी है। मौसम विभाग साफ कह रहा है- अभी असली गर्मी बाकी है। बरेली में आज का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार की सुबह बरेली में मौसम कुछ बदला-बदला नजर आया। तेज धूप की जगह हल्की रोशनी और गर्म हवाओं की जगह ठंडी बयार चली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले करीब 15 दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बाद यह बदलाव लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं है। 15 दिन से झुलसा रहा था सूरज बीते दो हफ्तों में बरेली का हाल ऐसा था मानो आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था। लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया था। ऐसे में मंगलवार का बदला मौसम लोगों के चेहरे पर थोड़ी मुस्कान जरूर लेकर आया। मौसम विभाग की चेतावनी, अभी और पड़ेगी गर्मी राहत के इस बीच मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि यह बदलाव ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है। आने वाले दिनों में फिर से तापमान तेजी से बढ़ेगा और प्रचंड गर्मी का दौर लौट सकता है। यानी अभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। डायरिया का कहर, अस्पतालों में बढ़ी भीड़ गर्मी का असर अब सीधे लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। जिले में डायरिया के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में हालात ऐसे हैं कि वार्ड पूरी तरह भर चुके हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड की कमी तक हो गई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। डॉक्टरों की चेतावनी, लापरवाही पड़ सकती है भारी डॉक्टरों का साफ कहना है कि गर्मी को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। खासतौर पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। इस दौरान लू और डिहाइड्रेशन का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। गर्मी से बचाव के आसान उपाय डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कुछ जरूरी सावधानियां बताई हैं, जिन्हें अपनाकर इस भीषण गर्मी से बचा जा सकता है घर से निकलते समय सिर ढककर निकलें, छाता या गमछा इस्तेमाल करें दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, प्यास लगने का इंतजार न करें ताजे फलों का जूस, नींबू पानी और छाछ का सेवन बढ़ाएं दोपहर के समय खाली पेट बाहर न निकलें बासी और खुले में रखे खाने से बचें, इससे डायरिया का खतरा बढ़ता है अगर उल्टी-दस्त या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने वाला गिरफ्तार:पत्नी ने की थी शिकायत, दर्ज है कई आपराधिक मुकदमे
    Next Article
    हरदोई में बंद मकान से मिला युवक का शव:पांच दिन से था लापता, पुलिस ने शुरू की जांच; घर से बदबू आ रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment