Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में बंद मकान से मिला युवक का शव:पांच दिन से था लापता, पुलिस ने शुरू की जांच; घर से बदबू आ रही थी

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के चठिया बुजुर्ग गांव में एक बंद मकान से 24 वर्षीय युवक विकास का शव फंदे से लटका मिला। युवक शुक्रवार शाम से लापता था और उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए कोतवाली में सोमवार को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह गांव के रामऔतार के बंद मकान से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। वहां विकास का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। यह घटना युवक के लापता होने के पांचवें दिन सामने आई है। पुलिस कर रही मामले की जांच विकास पुत्र सल्हू मेहनत-मजदूरी करता था। उसके छोटे भाई सचिन ने बताया कि विकास कई दिनों से गायब था। शुक्रवार को वह उसे मैगलगंज से ढूंढकर लाया था, लेकिन उसी शाम वह दोबारा लापता हो गया। परिवार उसे हर जगह ढूंढ रहा था। सोमवार को विकास की मां सावित्री ने पिहानी कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। सचिन ने यह भी बताया कि विकास मानसिक रूप से बीमार रहता था, और इसी वजह से उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से घटना की छानबीन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में ठंडी हवाओं के चलने से राहत मिली:आज दिन भर हल्की धूप रही, आगे फिर झुलसाएगा मौसम
    Next Article
    लखनऊ में BJP विधायक अनुपमा जायसवाल से मिले अखिलेश:उनका पुतला जलाते समय झुलसी थीं, सपा प्रमुख ने हाथ जोड़े तो मुस्कुराईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment