Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में उमस से लोग बेहाल:​पारा 35°C पहुंचा, रात में हुई हल्की बारिश; अस्पतालों में बढ़े मरीज

    14 hours ago

    1

    0

    बरेली में बुधवार की सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आसमान बिल्कुल साफ है और चिलचिलाती धूप लोगों को बेहाल कर रही है। हालांकि, मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को जहां पारा 37 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह 36 डिग्री और आज बुधवार को 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। तापमान में यह गिरावट आंकड़ों में तो दिख रही है, लेकिन हकीकत में गर्मी और उमस से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। वही रात में बारिश होने से आसमान बिल्कुल साफ है। उमस से दिनभर परेशान रहेंगे बरेली वाले तापमान गिरने के बावजूद लोगों को राहत न मिलने की बड़ी वजह उमस है। हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी का स्तर 81 फीसदी तक पहुंच गया है, जिससे चिपचिपी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। घर से बाहर निकलते ही पसीने से तरबतर होना आम बात हो गई है। बीमार हो रहे बरेलीवासी, जिला अस्पताल में उमड़ रही मरीजों की भीड़ भीषण गर्मी और भारी उमस के कारण लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम की सबसे ज्यादा मार झेल रहे हैं। इसका सीधा असर शहर के स्वास्थ्य केंद्रों पर देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। अस्पतालों में पहुंच रहे ज्यादातर मरीज उल्टी, दस्त, तेज बुखार और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लोग इस मौसम में बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करें। सावधानियां बरतें, घर से बाहर कम निकलें मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अभी आने वाले कुछ दिनों तक उमस से राहत मिलने के आसार कम ही हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग खुद को सुरक्षित रखें। यदि बहुत जरूरी न हो, तो दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से परहेज करें। सूती और हल्के कपड़े पहनें और अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। अपनी सेहत का ख्याल रखें और खान-पान में सावधानी बरतें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाभी बनाने आए भाइयों ने 10 लाख का माल उड़ाया:गोविंद नगर में पार्क के गेट की चाभी बनाने के लिए बुजुर्ग ने बुलाया था
    Next Article
    फतेहपुर पुलिस महकमे में फेरबदल:8 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले, अरविंद कुमार राय लाइन हाजिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment