Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में वकील दंपति पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा:बार एसोसिएशन की पदाधिकारी पर पड़ोस में रहने वाला युवक कसता था फब्तियां

    2 hours ago

    2

    0

    बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क निवासी सीनियर एडवोकेट उमंग रावत और उनकी पत्नी दीप्ति सक्सेना पर पड़ोस में रहने वाले रजत प्रकाश आर्या ने जानलेवा हमला कर दिया। गुरुवार को सुबह 11:15 बजे हमला किया गया। लहूलुहान हालत में दोनों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दीप्ति सक्सेना बरेली बार एसोसिएशन की वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हैं, जबकि उनके पति बार के पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी रह चुके हैं। हमले की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित, सचिव दीपक पांडेय समेत बार के कई सदस्य उन्हें देखने हॉस्पिटल पहुंचे। पीड़ित बोले- शिकायत करने गए थे उमंग रावत ने बताया कि उनके पड़ोस में ही रजत प्रकाश आर्या का मकान है। वह आए दिन अभद्र भाषा का प्रयोग करता था। बुधवार को वे लोग उसके घर शिकायत करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान उसने धारदार हथियार से दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। उमंग रावत का कहना है कि घटना के समय रजत के माता-पिता भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को रोकने की कोशिश नहीं की और उसका ही साथ दिया। बार एसोसिएशन में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना के बाद बरेली बार एसोसिएशन में जबरदस्त आक्रोश है। अध्यक्ष मनोज हरित ने कहा- वकीलों पर आए दिन हमले हो रहे हैं। लंबे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं, सचिव दीपक पांडेय ने कहा- पूरा बार एसोसिएशन वकील दंपत्ति के साथ खड़ा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता है। कायस्थ महासभा ने की घटना की निंदा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा-कि पूरा कायस्थ समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। घायल वकील दंपती का हालचाल जानने के लिए अध्यक्ष मनोज हरित और सचिव दीपक पांडेय के साथ ललित कुमार सिंह, पूर्व सचिव, तरुण जोशी, विवेक शर्मा, अंतरिक्ष सक्सेना, मोहम्मद दारा, गुरप्रीत कौर समेत दर्जनों अधिवक्ता हॉस्पिटल पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक बोले- मेरी हत्या की कोशिश हुई:महोबा में डंपर ने एस्कॉर्ट वाहन को मारी ठोकर; गनर, गार्ड सहित 3 घायल; मंत्री का काफिला रोक चर्चा में आए थे
    Next Article
    भदोही के केएनपीजी विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रम अनुमोदित:बीएससी, बीकॉम, बीएड समेत कई कोर्स शुरू होंगे, कुलपति ने दी मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment