Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में युवक पर जानलेवा हमला:इलाज जारी, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

    8 hours ago

    1

    0

    बरेली में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। यह घटना थाना बारादरी क्षेत्र के बुखारपुरा इलाके की है। 32 वर्षीय आशु शेख, जो मूल रूप से बरेली के निवासी हैं और परिवार सहित मुंबई में रहते हैं, रमजान के दौरान अपने घर आए हुए थे। बीते 12 अप्रैल को उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को लेकर पड़ोसियों से उनका विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले महेश और सोनू ने पहले आशु शेख से गाली-गलौज की। जब आशु ने इसका विरोध किया, तो महेश और सोनू ने अपने 8-10 साथियों को बुला लिया। उन्होंने आशु शेख को घर से घसीटकर बाहर निकाला और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आशु शेख को अस्पताल पहुंचाने के बजाय उसका मोबाइल फोन और घर की चाबी अपने कब्जे में ले ली। बाद में, रिश्तेदारों ने आशु शेख को जय नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर मुकुल अग्रवाल ने बताया कि युवक के पेट में गंभीर चोटें थीं, जिसके कारण उसकी आंत का ऑपरेशन करना पड़ा। वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद बारादरी पुलिस थाना द्वारा अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में सरयू नदी पर पीपा पुल तैयार:कल से हल्के वाहनों का आवागमन शुरू, 6.28 करोड़ की लागत
    Next Article
    कार का दरवाजा खुलने से बाइक सवार गिरे, VIDEO:रोड पर गिरते ही बगल से गुजरी गाड़ी, बाल-बाल बचे दो लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment