Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार का दरवाजा खुलने से बाइक सवार गिरे, VIDEO:रोड पर गिरते ही बगल से गुजरी गाड़ी, बाल-बाल बचे दो लोग

    6 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गए। कैलेंडर तिराहे के पास नाथ गैस एजेंसी के सामने सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुलने से पीछे से आ रहे बाइक सवार उससे टकराकर गिर पड़े। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। उसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार कार के पास पहुंचे। तभी अचानक कार का अगला दरवाजा खुला और बाइक सीधे उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार लगभग 20 मीटर दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के वक्त पीछे से एक पिकअप (डीसीएम) वाहन भी गुजर रहा था। गनीमत रही कि बाइक सवार उसकी चपेट में आने से बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़े। इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। यह घटना सड़क पर वाहन खड़ा करते समय बरती जाने वाली लापरवाही को उजागर करती है। सड़क किनारे वाहन का दरवाजा खोलने से पहले पीछे से आ रहे वाहनों पर ध्यान देना आवश्यक है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में युवक पर जानलेवा हमला:इलाज जारी, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया
    Next Article
    अमरोहा में खड़ी कार में लगी भीषण आग, VIDEO:कल्याणपुरा मार्ग पर हादसा, आसपास के लोगों से पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment